दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार

दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार
दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार

Published:

चंबा।

जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चम्बा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर डैम व्यू प्वाइंट के समीप हुआ, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार कार सड़क से नीचे लुढ़कते हुए चोहड़ा डैम मार्ग तक पहुंच गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय लखन पुत्र मनोहर तथा 30 वर्षीय अंकुश पुत्र स्वर्गीय ज्ञान चंद, दोनों निवासी गांव सरू, तहसील एवं जिला चम्बा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस दुखद हादसे से मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें