किशाऊ बांध परियोजना पर हिमाचल को बड़ी राहत, बिना निवेश के हर साल मिलेंगे 600 करोड़ रुपये से अधिक

किशाऊ बांध परियोजना पर हिमाचल को बड़ी राहत, बिना निवेश के हर साल मिलेंगे 600 करोड़ रुपये से अधिक
किशाऊ बांध परियोजना पर हिमाचल को बड़ी राहत, बिना निवेश के हर साल मिलेंगे 600 करोड़ रुपये से अधिक

Published:

हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को एक और बड़ी सफलता मिली है। बहुप्रतीक्षित किशाऊ बांध परियोजना को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में हिमाचल प्रदेश के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।

बैठक के बाद हिमाचल सदन में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश सरकार के कड़े रुख और लगातार प्रयासों के बाद नई शर्तों पर सहमति बन गई है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश को परियोजना में कोई वित्तीय निवेश नहीं करना होगा और बिजली उत्पादन शुरू होने के बाद राज्य को हर वर्ष 600 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हुआ यह नया समझौता प्रदेश के लिए एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि है, जिससे भविष्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में हुए समझौते में राज्य के वित्तीय हितों की अनदेखी की गई थी, इसलिए वर्तमान सरकार ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने केंद्र और संबंधित राज्यों के समक्ष हिमाचल का पक्ष मजबूती से रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक में हिमाचल सरकार की नई शर्तों को स्वीकार कर लिया गया। इसे प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है।

परियोजना से हिमाचल प्रदेश को होने वाले प्रमुख लाभ:

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें