सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सुधीर शर्मा के साथ किया ढगवार मिल्क प्लांट का दौरा, बोले- धर्मशाला में बन रहा राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट

Published:

धर्मशाला। केंद्र सरकार के ‘12 साल विश्वास के, विकास के’ जनकल्याण कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने धर्मशाला के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा के साथ ढगवार में निर्माणाधीन अत्याधुनिक मिल्क प्लांट का निरीक्षण किया।

इस दौरान सांसद राजीव भारद्वाज भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान एनडीडीबी (नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड) की ओर से तैयार किए जा रहे इस परियोजना की प्रगति और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ढगवार मिल्क प्लांट राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है, जो हिमाचल प्रदेश में डेयरी क्षेत्र को नई दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है और इसमें विधायक सुधीर शर्मा की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने स्मार्ट सिटी सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ पूरे क्षेत्र को मिल रहा है।

विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र से जुड़े किसानों और दूध संग्रहण में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। दिसंबर 2023 में जहां प्रतिदिन करीब 6,200 लीटर दूध एकत्रित किया जाता था, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 24,000 लीटर प्रतिदिन तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर खरीद दरें मिलने और डेयरी सहकारी समितियों के विस्तार से यह संभव हो पाया है।

संयंत्र प्रबंधक अखिलेश पाराशर के अनुसार कांगड़ा क्लस्टर में डेयरी सहकारी समितियों की संख्या 44 से बढ़कर 352 हो चुकी है, जिससे हजारों ग्रामीण दुग्ध उत्पादक संगठित डेयरी नेटवर्क से जुड़े हैं। इससे किसानों की आय बढ़ाने और डेयरी गतिविधियों को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

सुधीर शर्मा ने बताया कि लगभग 225 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह पूर्णतः स्वचालित मिल्क प्लांट सितंबर 2026 तक शुरू होने की संभावना है। संयंत्र में फ्लेवर्ड मिल्क, दही, लस्सी, पनीर, मोज़रेला चीज़, योगर्ट और खोआ सहित कई मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पादों का उत्पादन किया जाएगा।

इसके अलावा कांगड़ा मिल्क यूनियन के तहत 20-20 हजार लीटर क्षमता वाले दो नए चिलिंग सेंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल डेयरी क्षेत्र को मजबूती देगी, बल्कि प्रदेश के हजारों दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें