जनसेवा के लिए डॉ. सुमित पुन्याल को मिला ‘शान-ए-भारत सम्मान-2026

जनसेवा के लिए डॉ. सुमित पुन्याल को मिला ‘शान-ए-भारत सम्मान-2026
जनसेवा के लिए डॉ. सुमित पुन्याल को मिला ‘शान-ए-भारत सम्मान-2026

Published:

हमीरपुर। जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित पुन्याल को जनस्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘शान-ए-भारत सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन (भारत) द्वारा आयोजित एक राष्ट्र स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया।

हरियाणा के पिंजौर स्थित के.के. फॉर्म में आयोजित राष्ट्रीय वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान फर्स्ट एड काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. शबाब आलम ने डॉ. पुन्याल को यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवी, चिकित्सक, शिक्षाविद, कलाकार और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सुमित पुन्याल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों का सम्मान है जिन्होंने समाज सेवा के कार्यों में उनका साथ दिया और उन पर विश्वास जताया।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं, जागरूकता और सेवा की भावना पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है और भविष्य में भी वे जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे।

डॉ. पुन्याल पिछले एक दशक से अधिक समय से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविरों, महिला स्वास्थ्य, दिव्यांग एवं विशेष बच्चों के कल्याण, नशा मुक्ति अभियान और युवा सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इन्हीं जनकल्याणकारी प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों ने इसे न केवल डॉ. पुन्याल बल्कि पूरे हमीरपुर जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें