वेलस्पन के संस्थापक बी.के. गोयनका आईआईटी मंडी के 14वें दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

वेलस्पन के संस्थापक बी.के. गोयनका आईआईटी मंडी के 14वें दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
वेलस्पन के संस्थापक बी.के. गोयनका आईआईटी मंडी के 14वें दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Published:

मंडी।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी 20 जून 2026 को अपना 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। यह समारोह स्नातक, स्नातकोत्तर और विद्यावाचस्पति (पीएचडी) कार्यक्रमों के 643 विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होगा।

इस अवसर पर संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत रूप में प्रस्तुत करेगा। इस वर्ष दीक्षांत समारोह में वेलस्पन वर्ल्ड के संस्थापक बी.के.

गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटी तथा आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी मंडी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कंवलजीत सिंह ढिल्लों करेंगे। इस बार कुल 643 विद्यार्थी उपाधि प्राप्त करेंगे, जिनमें 321 स्नातक, 259 स्नातकोत्तर और 63 पीएचडी शोधार्थी शामिल हैं।

बी.टेक. का यह बैच संस्थान के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्नातक समूह है। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, समर्पण और शैक्षणिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल उपाधि प्रदान करने का नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों और उनके भविष्य की दिशा को सम्मान देने का भी है। उन्होंने आगे कहा कि संस्थान लगातार ऐसे शैक्षणिक वातावरण को मजबूत कर रहा है जो बहुविषयी शिक्षा, अनुसंधान उत्कृष्टता, उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देता है।

उनका कहना था कि आईआईटी मंडी का उद्देश्य ऐसे युवा तैयार करना है जो न केवल अकादमिक रूप से उत्कृष्ट हों, बल्कि समाज और वैश्विक चुनौतियों के लिए व्यावहारिक समाधान भी प्रस्तुत कर सकें। दीक्षांत समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार और नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें