बिलासपुर नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, जमना देवी बनीं अध्यक्ष और नरेंद्र पंडित उपाध्यक्ष

बिलासपुर नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, जमना देवी बनीं अध्यक्ष और नरेंद्र पंडित उपाध्यक्ष
बिलासपुर नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, जमना देवी बनीं अध्यक्ष और नरेंद्र पंडित उपाध्यक्ष

Published:

बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन को लेकर चल रहा इंतजार मंगलवार को समाप्त हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर सदर के तहत आने वाली इस नगर परिषद में लगातार दूसरी बार भाजपा समर्थित बोर्ड का गठन हुआ है।

नगर परिषद कार्यालय में एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह की अध्यक्षता में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से जमना देवी को अध्यक्ष और नरेंद्र पंडित को उपाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव के बाद सदर विधायक त्रिलोक जमवाल के नेतृत्व में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर और बाबा नाहर सिंह मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।

11 सदस्यीय नगर परिषद में इस बार भाजपा ने पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले चुनाव में भाजपा समर्थित 7 पार्षद जीते थे, जबकि इस बार 9 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

इनमें वार्ड-1 से नरेश कुमारी, वार्ड-2 से जमना देवी, वार्ड-4 से पूजा दास, वार्ड-5 से नरेंद्र पंडित, वार्ड-6 से मीना, वार्ड-7 से वंदना गौतम, वार्ड-8 से अनिल हैप्पी, वार्ड-9 से अजय चंदेल और वार्ड-11 से मुकेश भाटिया शामिल हैं।

इसी बहुमत के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा तय माना जा रहा था। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित था, जिसके तहत वार्ड-2 से विजयी जमना देवी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि वार्ड-5 से निर्वाचित नरेंद्र पंडित को उपाध्यक्ष बनाया गया।

विधायक त्रिलोक जमवाल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को जनता का मजबूत समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर नगर परिषद में 11 में से 9 वार्डों में भाजपा समर्थित पार्षदों की जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास पार्टी के साथ है।

उन्होंने यह भी कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद की सभी चार सीटों पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे हैं। उन्होंने इसे जनता के समर्थन और विश्वास का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर परिषद के सभी पार्षदों के साथ मिलकर बिलासपुर शहर के विकास कार्यों को गति दी जाएगी। सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, विकास परियोजनाओं को लागू करना और शहर के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें