शिमला में सतलुज नदी में गिरी कार, वाहन और सवारों का अब तक नहीं लगा सुराग

शिमला में सतलुज नदी में गिरी कार, वाहन और सवारों का अब तक नहीं लगा सुराग
शिमला में सतलुज नदी में गिरी कार, वाहन और सवारों का अब तक नहीं लगा सुराग

Published:

शिमला। हिमाचल के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कुमारसैन थाना क्षेत्र के तहत लुहरी-आनी सड़क पर नौरी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के बाद सतलुज नदी में समा गई। हादसे के बाद से वाहन और उसमें सवार लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने इस संबंध में निरमंड उपमंडल के लभोरा निवासी 35 वर्षीय मान सुख पुत्र केशव राम के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। मान सुख नौरी क्षेत्र में मोटर मैकेनिक की दुकान चलाते हैं और उन्होंने ही दुर्घटना को अपनी आंखों से देखने का दावा किया है।

मान सुख ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान से नीचे सतलुज नदी की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने पराशन की तरफ से लुहरी-सैंज की ओर जा रहे सफेद और सिल्वर रंग के एक वाहन को देखा। कुछ ही क्षण बाद वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वाहन खाई में गिरते समय पहले एक चट्टान से टकराया और फिर सीधे सतलुज नदी के बीच जा समाया। घटना इतनी तेजी से हुई कि चालक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने आशंका जताई कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ हो सकता है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही नदी में गिरे वाहन और उसमें सवार लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक वाहन और उसमें मौजूद व्यक्तियों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल राहत एवं खोज अभियान जारी है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें