बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 685 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 685 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 685 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Published:

बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को बलोह के समीप मलयावर लिंक रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक निजी कार से 685 ग्राम चरस बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ टीम ने क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी कर करीब 40 से 45 वाहनों की सघन जांच की। इसी दौरान एक कार पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें से चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान खीमी राम (26), दौलत राम (25) और गिरधारी लाल (26) के रूप में हुई है, जो कुल्लू जिला के जन्ना गांव, डाकघर आर्छांडी, वार्ड नंबर-1 के निवासी हैं।

पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

डीएसपी हेडक्वार्टर बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसटीएफ की इस कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जाएगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें