सुधीर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में नादौन में कांग्रेस का धरना, जमकर किया प्रदर्शन

सुधीर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में नादौन में कांग्रेस का धरना, जमकर किया प्रदर्शन
सुधीर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में नादौन में कांग्रेस का धरना, जमकर किया प्रदर्शन

Published:

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अगुवाई में प्रदर्शन, बोलीं- मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पूरे प्रदेश की जनता का अपमान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर नादौन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया।

नादौन ब्लॉक कांग्रेस की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुधीर शर्मा के खिलाफ जमकर विरोध जताया और उनकी टिप्पणी को अशोभनीय बताया।

प्रदर्शन में नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘ऐसी बयानबाजी करने वालों को राजनीति से संन्यास लेना चाहिए’

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ भाजपा नेता सुधीर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी बेहद अशोभनीय है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह की बयानबाजी करने वाले नेताओं को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

‘मुख्यमंत्री नहीं, प्रदेश की 70 लाख जनता का अपमान’

सुमन भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना बेहद गलत है और इससे पूरा प्रदेश आहत हुआ है।

उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी केवल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की करीब 70 लाख जनता का अपमान है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें