हमीरपुर में पीएम मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर से छेड़छाड़, भाजपा ने जताया विरोध

हमीरपुर में पीएम मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर से छेड़छाड़, भाजपा ने जताया विरोध
हमीरपुर में पीएम मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर से छेड़छाड़, भाजपा ने जताया विरोध

Published:

अणु के पास प्रधानमंत्री मुक्त बिजली योजना के पोस्टर पर आपत्तिजनक नारे लिखने का आरोप, शहरी भाजपा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हमीरपुर मुख्यालय से सुजानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री मुक्त बिजली योजना से संबंधित लगाए गए पोस्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को विकृत कर दिया और उस पर आपत्तिजनक नारे लिख दिए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद शहरी भाजपा ने घटना का कड़ा विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ इस तरह छेड़छाड़ करना और आपत्तिजनक शब्द लिखना निंदनीय है।

पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शहरी भाजपा ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर पोस्टर के साथ छेड़छाड़ करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

शहरी भाजपा महामंत्री तेन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक शब्द लिखना बेहद निंदनीय है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर हमीरपुर सदर थाना में शिकायत दी जाएगी।

डीसी आवास के पास पोस्टर से छेड़छाड़

तेन सिंह ने कहा कि यह पोस्टर हमीरपुर उपायुक्त के निवास स्थान से करीब 500 मीटर की दूरी पर लगाया गया है। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि जिले में चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करनी चाहिए और पोस्टर से छेड़छाड़ करने वालों को जल्द बेनकाब कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी के लंबित बिजली एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल के लिए बड़ी जीत बताते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने अगले 20 वर्षों...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सम्मू गांव में इस त्योहार को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखता। ग्रामीणों के अनुस...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी बिजली हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फै...

पूरा पढ़ें (Read More) →
पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में सदियों से चली आ रही पारंपरिक लोक परंपरा ‘हुशू’ का आयोजन आज संपन्न होगा। दुर्गा अष्टमी की रात से शुरू होकर दीपावली से एक दिन पह...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हिमाचल के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्ष...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें