हमीरपुर में अंडर-17 राज्य स्तरीय चेस चैंपियनशिप शुरू, 150 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

हमीरपुर में अंडर-17 राज्य स्तरीय चेस चैंपियनशिप शुरू, 150 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
हमीरपुर में अंडर-17 राज्य स्तरीय चेस चैंपियनशिप शुरू, 150 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Published:

एनआईटी हमीरपुर परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन, चयनित खिलाड़ी जम्मू में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

हमीरपुर चेस एसोसिएशन की ओर से एनआईटी हमीरपुर परिसर में राज्य स्तरीय अंडर-17 चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने किया।

जम्मू में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी सितंबर के अंतिम सप्ताह में जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

एसोसिएशन के अनुसार प्रतियोगिता से दो लड़के और दो लड़कियों का चयन किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खेलों के जरिए नशे से दूर रखने का प्रयास

हमीर चेस एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन समय-समय पर जिला और राज्य स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा जिस तरह नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं, उन्हें इससे दूर रखने के लिए खेल सबसे सशक्त माध्यम हैं। प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।

‘शतरंज से एकाग्रता और पढ़ाई में भी फायदा’

प्रतियोगिता में भाग ले रही खिलाड़ी पलक ठाकुर ने कहा कि शतरंज केवल मानसिक कसरत का खेल नहीं है, बल्कि इससे एकाग्रता भी बढ़ती है।

उन्होंने कहा कि शतरंज खेलने से पढ़ाई में भी काफी मदद मिलती है और बच्चों में सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है।

प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेल प्रेमी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें