टायराथॉन एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश ने पदाधिकारियों, आयोजकों, सहयोगियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों को दी बधाई
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के बनीखेत में 23 से 25 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित प्रथम जूनियर नेशनल टायराथॉन चैम्पियनशिप-2026 के सफल आयोजन पर टायराथॉन एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश ने सभी पदाधिकारियों, आयोजकों, सहयोगियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
एसोसिएशन के अनुसार, देश के 14 राज्यों से आए बाल खिलाड़ियों की भागीदारी ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को विशेष गौरव प्रदान किया। आयोजन से हिमाचल प्रदेश में टायराथॉन खेल को बढ़ावा देने के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय मंच मिला।
इस आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत विज, महासचिव नवीन मेहता, उपाध्यक्ष विपिन राजपूत, बालकराम, हेमराज, धर्मेंद्र कपूर, पवन कुमार और अन्य सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा। एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि राहुल ठाकुर के साथ विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगी संस्थानों का भी विशेष आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयास जारी रहेंगे और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।
अध्यक्ष विनीत विज और महासचिव नवीन मेहता ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी को एक बार फिर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube