श्री नैना देवी में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपा का सांकेतिक धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

श्री नैना देवी में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपा का सांकेतिक धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
श्री नैना देवी में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपा का सांकेतिक धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Published:

विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन, अस्पताल का अधूरा निर्माण जल्द पूरा करने और खाली डॉक्टरों के पद भरने की मांग

श्री नैना देवी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भाजपा ने शनिवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पत्रकारों से बातचीत में रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि श्री नैना देवी क्षेत्रीय अस्पताल सरकारी अनदेखी का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का करीब 70 प्रतिशत निर्माण कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरा हो चुका था, लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अस्पताल के बजट के लिए सरकारी खजाने से कोई राशि उपलब्ध नहीं करवाई गई।

भाजपा सरकार ने दिए थे 9.50 करोड़: रणधीर शर्मा

रणधीर शर्मा ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अस्पताल के निर्माण के लिए 9 करोड़ 50 लाख रुपये जारी किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंदिर न्यास की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये दिए जाने के बावजूद अस्पताल का निर्माण कार्य अब भी अधूरा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि अस्पताल के बचे हुए कार्य को जल्द पूरा किया जाए, ताकि घवांडल में जर्जर भवन में चल रहे सिविल अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट किया जा सके।

क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए जल्द पूरा हो भवन

विधायक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की ओर से श्री नैना देवी के लिए क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्वीकृत किया गया है। ऐसे में अस्पताल भवन का निर्माण जल्द पूरा किया जाना जरूरी है, ताकि क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधा भी स्थापित की जा सके।

डॉक्टरों के 13 पद खाली होने का दावा

रणधीर शर्मा ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घवांडल अस्पताल में चिकित्सकों के 10 स्वीकृत पदों में से सात खाली चल रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि स्वारघाट अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है और पीएचसी मलोखर में भी चिकित्सक का पद खाली है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टरों के 13 खाली पदों को जल्द भरने की मांग की।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने फिलहाल सांकेतिक प्रदर्शन किया है। यदि सरकार ने अस्पताल का निर्माण पूरा करने और चिकित्सकों के खाली पद भरने की मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा की ओर से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें