सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर संदीप सांख्यान का पलटवार, बोले- मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा दुर्भाग्यपूर्ण

Published:

पूर्व कांग्रेस मीडिया कॉर्डिनेटर ने कहा- राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक पद की गरिमा का रखा जाना चाहिए सम्मान

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा को दुर्भाग्यपूर्ण और अमर्यादित करार दिया।

सांख्यान ने कहा कि सुधीर शर्मा लंबे समय तक कांग्रेस में रहे हैं और उनके पिता भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इसके बाद मुख्यमंत्री के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह राजनीतिक रूप से उचित नहीं है।

‘मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा का सम्मान जरूरी’

संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा हमेशा मर्यादा और अनुशासन की बात करती है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा विषय है।

‘राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, भाषा की मर्यादा जरूरी’

सांख्यान ने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है। आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक विरोध भी लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेताओं के बयानों का समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

‘चंबा की चप्पल’ टिप्पणी पर भी उठाए सवाल

सांख्यान ने ‘चंबा की चप्पल’ को लेकर की गई टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा में जाने के बाद सुधीर शर्मा ने इस तरह की भाषा सीखी है।

सुधीर शर्मा से भाषा पर मंथन की अपील

संदीप सांख्यान ने सुधीर शर्मा से अपने बयान और भाषा शैली पर मंथन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संवाद को शिष्टता और गरिमा के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह व्यक्तिगत रूप से भी सुधीर शर्मा के बयान का खंडन करते हैं और ऐसी भाषा का इस्तेमाल समाज के लिए उचित संदेश नहीं देता।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें