सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर मनोज ठाकुर का पलटवार, बोले- सार्वजनिक जीवन में ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं

सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर मनोज ठाकुर का पलटवार, बोले- सार्वजनिक जीवन में ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं
सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर मनोज ठाकुर का पलटवार, बोले- सार्वजनिक जीवन में ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं

Published:

वूल फेडरेशन चेयरमैन ने संपत्ति मामले पर कहा- जांच एजेंसियों को सहयोग करें, कानून अपना काम करेगा

हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन मनोज ठाकुर ने विधायक सुधीर शर्मा पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर हमला बोला है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है।

मनोज ठाकुर ने कहा कि सुधीर शर्मा की जो सभ्य और सौम्य छवि बताई जाती थी, वह अब जनता के सामने साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि नेताओं को अपनी भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

विधायक सुधीर शर्मा की संपत्ति को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज ठाकुर ने कहा कि यदि उनकी पूरी संपत्ति वैध है तो उन्हें जांच एजेंसियों का सहयोग करना चाहिए और किसी तरह का डर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपने नियमों के तहत काम करती हैं और उन्हें किसी राजनीतिक व्यक्ति की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती। प्रदेश सरकार का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना है।

मनोज ठाकुर ने भाजपा शासित राज्यों में होने वाली बुलडोजर कार्रवाई का भी जिक्र किया और कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करने में विश्वास रखती है।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने गद्दी समुदाय से जुड़े पुराने घटनाक्रम का भी उल्लेख किया और कहा कि समुदाय उस मामले को आज भी नहीं भूला है। उन्होंने कहा कि समाज से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ बात की जानी चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें