चंबा में दर्दनाक बस हादसा: 7 यात्रियों की मौत, 11 घायल, चालुज मोड़ पर हुआ हादसा

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: 7 यात्रियों की मौत, 11 घायल, चालुज मोड़ पर हुआ हादसा
चंबा में दर्दनाक बस हादसा: 7 यात्रियों की मौत, 11 घायल, चालुज मोड़ पर हुआ हादसा

Published:

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बैरागढ़ से चंबा जा रही निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक बस हादसा हुआ। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी निजी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

सात यात्रियों की मौत

हादसे में सात लोगों की जान चली गई। मृतकों में बस चालक और परिचालक भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. जगदेव पुत्र धर्म सिंह, गांव बाहला, देवीकोठी

  2. हरदेई पत्नी जगदेव, गांव बाहला, देवीकोठी

  3. देसराज पुत्र त्रिलोचन, गांव बाहला, देवीकोठी

  4. रूप सिंह पुत्र राधाराम, चालक, गांव चिल्ली थल्ली

  5. तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल, परिचालक, गांव सत्यास तरेला

  6. निलमा पत्नी मोतीराम, निवासी चिल्ली, देवीकोठी

  7. जगदेई पत्नी हरिलाल, गांव बाहला, देवीकोठी

11 यात्री घायल

हादसे में घायल हुए 11 यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में सात यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें