लंबित मामलों के जल्द निपटारे और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर हुई चर्चा, थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को एसपी विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, उप पुलिस अधीक्षक नालागढ़ व बद्दी सहित सभी थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, अपराध नियंत्रण और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और नशे से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाएगी और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube