पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बदहाल सड़क बनी परेशानी, बारिश में दलदल में तब्दील हो रहा रास्ता

पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बदहाल सड़क बनी परेशानी, बारिश में दलदल में तब्दील हो रहा रास्ता
पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बदहाल सड़क बनी परेशानी, बारिश में दलदल में तब्दील हो रहा रास्ता

Published:

नालियां के पास सड़क की हालत खराब, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई, विभाग ने एस्टीमेट भेजने की बात कही

पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर नालियां के पास सड़क की खराब हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बारिश के साथ ही यह सड़क हिस्सा कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे वाहन चालकों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से वर्षों से केवल अस्थायी मरम्मत कर काम चलाया जा रहा है, लेकिन सड़क की स्थायी समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले साल बरसात के दौरान सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था, जिसके बाद विभाग ने मिट्टी डालकर इसे अस्थायी रूप से बहाल किया था। इसके बाद कोई स्थायी कार्य नहीं किया गया।

लोगों का कहना है कि गर्मियों में सड़क से धूल उड़ती है, जबकि बरसात में यही मार्ग दलदल बन जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा रहता है और कई बार चार पहिया वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं। ऐसे में राहगीरों की मदद से वाहनों को बाहर निकालना पड़ता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बरसात को देखते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मार्ग पर कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने अस्थायी पैचवर्क की बजाय स्थायी निर्माण की मांग उठाई है।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दिनेश गुप्ता ने बताया कि फिलहाल सड़क पर सोलिंग का कार्य किया गया है। स्थायी मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें