हिमाचल में मानसून का कहर, 145 सड़कें बंद और 224 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

हिमाचल में मानसून का कहर, 145 सड़कें बंद और 224 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
हिमाचल में मानसून का कहर, 145 सड़कें बंद और 224 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Published:

मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित, 66 सड़कें और 182 ट्रांसफार्मर बंद; 10-11 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रकोप लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से प्रदेशभर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क, बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

मौसम केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में धर्मशाला में 79 मिलीमीटर, जोगिंदरनगर में 76 मिलीमीटर, मंडी में 63.4 मिलीमीटर और शिमला में 54.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

145 सड़कें यातायात के लिए बंद

7 अगस्त सुबह 10 बजे तक प्रदेशभर में 145 सड़कें यातायात के लिए बंद हो चुकी हैं। इनमें मंडी जिले में सबसे अधिक 66 सड़कें प्रभावित हैं। इसके अलावा कुल्लू में 31 और सिरमौर में 28 सड़कें बंद हैं।

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है। सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

224 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

बारिश के कारण प्रदेश में 224 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं। इनमें अकेले मंडी जिले के 182 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इसके चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

इसके अलावा 14 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं, जिससे कई इलाकों में पानी की समस्या पैदा हो गई है।

10-11 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले कुछ दिनों में भी बारिश से राहत के कम आसार जताए हैं। 10 और 11 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों के आसपास न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें