स्पीति में लगातार बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, विधायक अनुराधा राणा को सौंपा ज्ञापन

स्पीति में लगातार बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, विधायक अनुराधा राणा को सौंपा ज्ञापन
स्पीति में लगातार बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, विधायक अनुराधा राणा को सौंपा ज्ञापन

Published:

पंचायत प्रधानों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई

स्पीति क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने एडीएम काजा के माध्यम से लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने बिजली कटौती की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कुछ समय से स्पीति में बिजली आपूर्ति बेहद अनियमित बनी हुई है। दिन और रात में बार-बार बिजली बाधित होने से आम जनता के साथ होटल व्यवसाय, व्यापारिक प्रतिष्ठान, अस्पताल, विद्यार्थी और पर्यटन उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।

बिजली कटौती के कारण रेफ्रिजरेटर समेत अन्य विद्युत उपकरणों के इस्तेमाल में भी परेशानी आ रही है। इससे खाद्य सामग्री और जरूरी वस्तुओं के संरक्षण में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पंचायत प्रधानों ने बताया कि रोंगथोंग जलविद्युत परियोजना की मशीनें वर्तमान में सुचारु रूप से काम कर रही हैं और पर्याप्त जल भी उपलब्ध है। इसके अलावा किन्नौर से आने वाली विद्युत आपूर्ति में भी कोई बड़ी बाधा नहीं है। इसके बावजूद स्पीति में लगातार बिजली कटौती से लोगों में रोष बढ़ रहा है।

प्रधानों ने विधायक अनुराधा राणा से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है, ताकि स्पीति क्षेत्र में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें