जन शिकायतों पर सख्त हुए मंत्री राजेश धर्माणी, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; विभाग तय समय में करें समाधान

जन शिकायतों पर सख्त हुए मंत्री राजेश धर्माणी, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; विभाग तय समय में करें समाधान
जन शिकायतों पर सख्त हुए मंत्री राजेश धर्माणी, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; विभाग तय समय में करें समाधान

Published:

बिलासपुर में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक, फोरलेन, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली और पेयजल मुद्दों पर अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समय सीमा के भीतर शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करें।

मंत्री राजेश धर्माणी बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी सदस्यों ने जिले से जुड़े कई जनहित के मुद्दे उठाए, जिन पर मंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

फोरलेन, रेलवे और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

बैठक में फोरलेन निर्माण, रेलवे परियोजना, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के दौरान आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए।

टैक्सी-ऑटो के मनमाने किराए पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में मंडी भराड़ी पुल से बिलासपुर बस स्टैंड तक रात के समय टैक्सी और ऑटो चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने का मामला उठाया गया। इस पर मंत्री ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि टैक्सी और ऑटो के किराए निर्धारित कर उनकी रेट लिस्ट प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की जाए।

उन्होंने कहा कि निर्धारित किराए से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

निजी बस संचालकों की मनमानी पर बनेगी जांच समिति

बैठक में निजी बस संचालकों द्वारा निर्धारित रूट पर न चलकर फोरलेन से जाने और यात्रियों को बीच रास्ते में उतारने की शिकायत भी सामने आई।

मंत्री ने उपायुक्त बिलासपुर को एडीसी, पुलिस अधीक्षक और एआरटीओ की संयुक्त समिति गठित कर मामले की जांच करने और जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फोरलेन लिंक सड़कों को वाई आकार में बनाने के निर्देश

राजेश धर्माणी ने फोरलेन से जुड़ने वाली लिंक सड़कों को वाई आकार में विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

उन्होंने फोरलेन के अस्थायी बस स्टॉप पर वर्षाशालिकाएं बनाने और मंडी भराड़ी क्षेत्र में कम से कम तीन वर्षाशालिकाओं तथा सार्वजनिक शौचालय निर्माण के निर्देश भी दिए।

शाहतलाई अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के निर्देश

बैठक में शाहतलाई क्षेत्र में श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही और दुर्घटनाओं की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का मुद्दा उठाया गया।

बताया गया कि शाहतलाई अस्पताल में केवल एक चिकित्सक कार्यरत है और रात के समय डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता नहीं रहती। हाल ही में हुए बस हादसे के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शाहतलाई में जल्द अर्बन हेल्थ सेंटर स्थापित किया जाएगा और अतिरिक्त चिकित्सक की तैनाती भी की जाएगी। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में डॉक्टर उपलब्ध करवाने और रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा बहाल करने के निर्देश

बैठक में बंदला से बिलासपुर होते हुए एम्स तक बस सेवा शुरू करने का मुद्दा भी उठा। वहीं विधायकों ने रविवार को कई ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बंद रहने की शिकायत की।

इस पर मंत्री ने परिवहन विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बस सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सड़क किनारे कबाड़ और पुराने वाहनों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पुराने वाहनों और कबाड़ के अवैध भंडारण का मामला भी बैठक में उठा। मंत्री ने पुलिस विभाग को ऐसे अवैध डंपिंग स्थलों को हटाने और सड़क किनारों को साफ रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

बिजली कटौती और पेयजल समस्याओं पर विधायकों ने उठाए सवाल

बैठक में झंडूता विधायक जेआर कटवाल और सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने अपने क्षेत्रों से जुड़े बिजली, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे उठाए।

दोनों विधायकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली कटौती की समस्या पर चिंता जताते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा और स्थायी समाधान की मांग की।

व्यास गुफा जल स्रोत बहाली के निर्देश

रेलवे लाइन निर्माण के कारण व्यास गुफा स्थित प्राकृतिक जल स्रोत प्रभावित होने का मामला भी बैठक में उठा।

मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रशासन को रेलवे विभाग के माध्यम से बावड़ी के प्राकृतिक जल स्रोत को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोत आपदा और संकट के समय बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इनका संरक्षण जरूरी है।

बैठक में गैर सरकारी सदस्यों द्वारा उठाई गई विभिन्न जन शिकायतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विधायक जेआर कटवाल, विधायक त्रिलोक जामवाल, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, हिमुडा बोर्ड निदेशक जितेंद्र चंदेल, हिमकोफेड निदेशक आशीष ठाकुर सहित कई सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें