Himachal Weather Update: 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन-फ्लैश फ्लड का खतरा; सोलन में मूसलाधार बारिश

Published:

मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, चंबा, सिरमौर और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील।

हिमाचल प्रदेश में मानसून अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 11 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होगी।

इस दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से कांगड़ा, मंडी, चंबा, सिरमौर और बिलासपुर जिलों के लोगों और पर्यटकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

6 से 11 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। 7 और 8 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इसके बाद 9 से 11 अगस्त के बीच फिर से व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि में कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश की भी संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी लगातार वर्षा का दौर बना रह सकता है।

भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का बढ़ा खतरा

लगातार बारिश के चलते प्रदेश में भूस्खलन, मलबा गिरने, फ्लैश फ्लड और जलभराव जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। नदियों, खड्डों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं पहाड़ी सड़कों पर फिसलन और दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

लोगों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पर्यटकों को भी यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने और मौसम खराब होने पर संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना

6 से 11 अगस्त के दौरान प्रदेश के निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिला प्रशासन को संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

सोलन में मूसलाधार बारिश से जलभराव

गुरुवार को सोलन शहर में करीब एक घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। छुट्टी के समय बारिश तेज होने से कई विद्यार्थियों को स्कूल में ही इंतजार करना पड़ा, जबकि कई अभिभावक स्वयं स्कूल पहुंचकर बच्चों को घर ले गए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें