हिमाचल: सैंज घाटी के शलवाड़ गांव पर भूस्खलन के बाद मंडराया फ्लैश फ्लड का खतरा, SDRF ने जारी किया अलर्ट

Published:

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण आफत जारी है। सैंज घाटी के शलवाड़ गांव के पीछे स्थित शलवाड़ नाले के पास हुए भारी भूस्खलन के बाद संभावित आपदा का खतरा बढ़ गया है।

एसडीआरएफ टीम ने क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर ग्रामीणों को अलर्ट किया है। टीम ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में शलवाड़ नाले में बादल फटने जैसी घटना होती है तो गांव और आसपास के क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड, भारी मलबा और चट्टानों के बहाव का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

ऐसे में गांव व आसपास के क्षेत्र में भी तबाही मच सकती है। लोगों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

पहाड़ी अस्थिर व संवेदनशील

निरीक्षण के दौरान एसडीआरएफ ने पाया कि नाले के आसपास की पहाड़ी काफी अस्थिर और संवेदनशील हो चुकी है। टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मानसून के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

लोगों से कहा गया कि भारी बारिश के समय नालों, भूस्खलन प्रभावित ढलानों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें तथा खतरे की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं।

एसडीआरएफ ने ग्रामीणों से प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। साथ ही किसी भी तरह के भूस्खलन, जलस्तर बढ़ने या अन्य संभावित खतरे की सूचना तत्काल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को देने को कहा, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर जनहानि और नुकसान को रोका जा सके।

एसडीआरएफ के अनुसार शलवाड़ नाले सहित पूरे क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें