बद्दी में नाकाबंदी तोड़कर भागी कार हादसे का शिकार, चिट्टा निगलने वाले चालक की मौत; 9.02 ग्राम हेरोइन बरामद

Published:

पुलिस से बचने के लिए चालक ने निगला नशीला पदार्थ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; तीन आरोपी गिरफ्तार

बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.02 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने मामले में कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, नाकाबंदी तोड़कर भागने वाले कार चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल-एक्स टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हरियाणा की तरफ से एक गाड़ी में हेरोइन की खेप लेकर बरोटीवाला की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने बरोटीवाला टोल बैरियर के पास नाकाबंदी की।

इसी दौरान हरियाणा की ओर से एक संदिग्ध कार HR 05AH 9078 नाके पर पहुंची। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय नाका तोड़ दिया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को टक्कर मारते हुए बरोटीवाला चौक की ओर तेज रफ्तार से भाग गया।

पुलिस के मुताबिक, बैरियर से करीब 15-20 मीटर आगे कार सामने से अपनी सही दिशा में आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को खुलवाने का प्रयास किया।

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई से बचने के लिए कार चालक ने अपने पास मौजूद चिट्टा निगल लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस टीम ने उसे तत्काल पुलिस वाहन से अस्पताल बद्दी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान विक्रम ठाकुर उर्फ विक्की पुत्र सरवण कुमार, निवासी गोयला पन्नर, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है।

कार में सवार तीन अन्य युवकों की पहचान विक्रम सिंह निवासी बरोटीवाला, गौरव कुमार निवासी बग्गूवाला और आशीष मेहता निवासी बग्गूवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को मौके पर बुलाया गया। FSL टीम ने कार की बारीकी से जांच की, जिसमें 9.02 ग्राम हेरोइन, एल्युमिनियम फॉयल में लिपटी चार छोटी पुड़ियां, एक अधजला 20 रुपये का नोट, एक मिनी मोबाइल फोन, दो कीपैड मोबाइल, दो वीवो स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक खंजर, एल्युमिनियम फॉयल के दो रोल और इस्तेमाल किए हुए फॉयल के टुकड़े बरामद किए गए।

इस मामले में पुलिस थाना बरोटीवाला में BNS और NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 7 अगस्त को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।

पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपियों ने हेरोइन की खेप कहां से हासिल की थी और इस नेटवर्क में उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें