बिलासपुर में 20.92 ग्राम चिट्टा बरामद, दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार; एक निकला आदतन तस्कर

बिलासपुर में 20.92 ग्राम चिट्टा बरामद, दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार; एक निकला आदतन तस्कर
बिलासपुर में 20.92 ग्राम चिट्टा बरामद, दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार; एक निकला आदतन तस्कर

Published:

टनल नंबर-3 और कैंची मोड़ पर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज; ड्रग नेटवर्क की जांच तेज

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 20.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है।

टनल नंबर-3 के पास बस से 14.72 ग्राम चिट्टा बरामद

पहले मामले में स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने फोरलेन पर पट्टा स्थित टनल नंबर-3 के पास नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बस में सवार पंजाब के अमृतसर निवासी 29 वर्षीय हरिंद्र सिंह के कब्जे से 14.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

कैंची मोड़ पर दो युवकों से 6.20 ग्राम चिट्टा बरामद

दूसरे मामले में स्वारघाट थाना पुलिस ने कैंची मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान कीरतपुर से बिलासपुर की ओर आ रही एक पिकअप वाहन की जांच की।

इस दौरान वाहन में सवार 24 वर्षीय मुकेश कुमार (निवासी संदौली) और 23 वर्षीय अजय कुमार (निवासी कंडैला) के कब्जे से 6.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मुकेश कुमार निकला आदतन नशा तस्कर

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश कुमार आदतन नशा तस्कर है। उसके खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें वर्ष 2021, 2022 और 2023 में चिट्टा तस्करी के तीन मामले शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2026 में आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित एक-एक मामला भी उसके खिलाफ दर्ज है।

पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ड्रग नेटवर्क की गहन जांच जारी

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में बरामद चिट्टा के स्रोत और इसके फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहन पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें