द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- 2027 में जनता देगी जवाब; नारला–बिजणी हाईवे निर्माण पर भी उठाए सवाल

द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- 2027 में जनता देगी जवाब; नारला–बिजणी हाईवे निर्माण पर भी उठाए सवाल
द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- 2027 में जनता देगी जवाब; नारला–बिजणी हाईवे निर्माण पर भी उठाए सवाल

Published:

पधर में प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की गारंटियों, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था और गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यों पर साधा निशाना, आंदोलन की चेतावनी

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपने कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए दस गारंटी वादों में से कोई भी पूरी तरह लागू नहीं हो सका, जिससे प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

पधर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब प्रदेश की जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी और भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

पूर्ण चंद ठाकुर ने आरोप लगाया कि मंडी जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों के अनेक पद रिक्त पड़े हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि खंड विकास कार्यालय पधर में पंचायत निरीक्षक, उप निरीक्षक, अधीक्षक और एसईवीपीओ जैसे महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली हैं, जिसके कारण पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और हाल ही में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को भी प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

2027 चुनाव लड़ने को लेकर जताया भरोसा

विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में संगठन के लिए कार्य किया है और वर्ष 2022 में पार्टी ने उनके कार्यों के आधार पर उन्हें टिकट दिया था। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन पर भरोसा जताएगा।

भाजपा में "मूल भाजपाई" को टिकट देने की मांग पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दे उठाने वाले लोग पार्टी के बहुत छोटे वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यही लोग पहले भी पार्टी के कई नेताओं का विरोध करते रहे हैं।

नारला–बिजणी सुपर हाईवे परियोजना पर निर्माण कंपनी को घेरा

पूर्ण चंद ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में निर्माणाधीन नारला–बिजणी सुपर हाईवे परियोजना में कार्य कर रही गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के कामकाज पर भी गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण कई परिवार प्रभावित हुए हैं तथा सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं बाधित हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री से स्वयं मौके का दौरा करने की मांग की गई है।

समस्याएं नहीं सुलझीं तो दिल्ली में होगा प्रदर्शन

विधायक ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं की गईं और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र के लोगों को बसों में भरकर दिल्ली ले जाया जाएगा और प्रधानमंत्री के समक्ष पूरा मामला उठाया जाएगा।

उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत से भी आग्रह किया कि द्रंग क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाएं।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह, राज ठाकुर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें