HPU फीस बढ़ोतरी के खिलाफ ABVP का आंदोलन तेज, चौथे दिन भी जारी क्रमिक अनशन; आमरण अनशन की चेतावनी

HPU फीस बढ़ोतरी के खिलाफ ABVP का आंदोलन तेज, चौथे दिन भी जारी क्रमिक अनशन; आमरण अनशन की चेतावनी
HPU फीस बढ़ोतरी के खिलाफ ABVP का आंदोलन तेज, चौथे दिन भी जारी क्रमिक अनशन; आमरण अनशन की चेतावनी

Published:

25-30 फीसदी फीस वृद्धि वापस लेने की मांग, छात्र सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया; प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में फीस बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। फीस वृद्धि के विरोध में शुरू किया गया परिषद का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन अब चौथे दिन में प्रवेश कर गया है।

परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार ने समय रहते फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

25 से 30 प्रतिशत फीस वृद्धि का विरोध

ABVP की HPU इकाई के अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने विभिन्न मदों में 25 से 30 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है, जबकि छात्रों को अब भी बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि एकमुश्त इतनी बड़ी फीस वृद्धि छात्र हित में नहीं है। छात्रों को घर जाने के लिए नियमित बस सुविधा तक उपलब्ध नहीं है और विश्वविद्यालय के हॉस्टलों की स्थिति भी बेहद खराब है।

गरीब और ग्रामीण छात्रों पर पड़ेगा सीधा असर

एबीवीपी का कहना है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदेश के दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई करते हैं। ऐसे में फीस में की गई बढ़ोतरी का सीधा आर्थिक बोझ छात्रों और उनके परिवारों पर पड़ेगा।

परिषद ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि का निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की है।

आमरण अनशन और प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदला जा सकता है।

परिषद ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को हिमाचल प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों तक भी विस्तारित किया जाएगा।

एबीवीपी ने दो टूक कहा कि फीस वृद्धि वापस नहीं होने की स्थिति में पूरे प्रदेश में व्यापक छात्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube


इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें