मंडी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.5 बीघा जमीन से 2 लाख से ज्यादा भांग के पौधे नष्ट

मंडी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.5 बीघा जमीन से 2 लाख से ज्यादा भांग के पौधे नष्ट
मंडी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.5 बीघा जमीन से 2 लाख से ज्यादा भांग के पौधे नष्ट

Published:

एसटीएफ कुल्लू की टीम ने थाची-पंजाई के बूंग गांव में की कार्रवाई, अज्ञात लोगों पर NDPS एक्ट में केस

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू को बड़ी सफलता मिली है। मंडी जिले के थाची-पंजाई क्षेत्र के बूंग गांव के पास करीब 2.5 बीघा निजी भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई दो लाख से अधिक भांग की फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया।

मामले में पुलिस थाना औट में अज्ञात लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना पर STF ने की कार्रवाई

एसटीएफ कुल्लू को 6 अगस्त को सूचना मिली थी कि थाची-पंजाई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर डीएसपी हेमराज वर्मा के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान बूंग क्षेत्र में कायल के पेड़ों के बीच बने पांच से छह सीढ़ीनुमा खेतों में करीब 2.5 बीघा निजी भूमि पर भांग की फसल मिली। पुलिस ने मौके पर पौधों की गिनती करवाई, जिसमें दो लाख से अधिक पौधे पाए गए।

इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर ही पूरी फसल को नष्ट कर दिया।

भूमि मालिक की होगी पहचान

पुलिस के अनुसार जिस जमीन पर अवैध भांग की खेती की गई थी, उसके वास्तविक मालिक की पहचान भूमि की निशानदेही के बाद की जाएगी। भूमि मालिक की पहचान होने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब तक 10 लाख से अधिक पौधे नष्ट

एसटीएफ के अनुसार अवैध भांग की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक मंडी और कुल्लू जिलों में करीब 11 बीघा निजी और सरकारी भूमि पर उगाए गए 10 लाख से अधिक भांग के पौधों को नष्ट किया जा चुका है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मामले की पुष्टि डीएसपी हेमराज वर्मा ने की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें