मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

रामपुर में भीषण सड़क हादसा, ऑल्टो कार खाई में गिरी; 3 लोगों की मौत, 2 घायल

सार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की प्रारंभिक सूचना है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। कार में कुल पांच लोग सवार थे।

TV Incharge

2 मिनट
रामपुर में भीषण सड़क हादसा, ऑल्टो कार खाई में गिरी; 3 लोगों की मौत, 2 घायल

गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप सुबह करीब 3 बजे हुआ हादसा, कार में सवार थे पांच लोग; पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया राहत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। रामपुर-गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप सुबह करीब तीन बजे एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर HP-92-0132 बताया जा रहा है।

पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। बचाव दलों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।

मृतकों और घायलों की पहचान जुटाई जा रही

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों और घायलों की पहचान सहित दुर्घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें