मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

सोलन में NH-5 पर डिवाइडर से टकराई निजी स्कूल की बस, प्रिंसिपल समेत तीन घायल; कई बच्चे भी चोटिल

सार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में NH-5 पर चक्कीमोड़ के आगे तम्बू मोड़ के पास निजी स्कूल की बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूल की प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर घायल हुए हैं, जबकि कई बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

TV Incharge

2 मिनट
सोलन में NH-5 पर डिवाइडर से टकराई निजी स्कूल की बस, प्रिंसिपल समेत तीन घायल; कई बच्चे भी चोटिल

राजगढ़ से पंचकूला लौट रहा था लीटरा हैरिटेज स्कूल का ट्रिप, चक्कीमोड़ के पास तम्बू मोड़ पर रात 11:10 बजे हुआ हादसा; चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नेशनल हाईवे-5 पर एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। राजगढ़ से पंचकूला लौट रही लीटरा हैरिटेज स्कूल की बस चक्कीमोड़ से आगे तम्बू मोड़ के पास सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में स्कूल की प्रिंसिपल अमिता, चेयरमैन नरेंद्र सिंगला और कोऑर्डिनेटर मीनू को चोटें आई हैं, जबकि कई बच्चों को भी हल्की चोटें पहुंची हैं। बस में कुल 51 बच्चे सवार थे।

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को स्कूल के बच्चे दो बसों में राजगढ़ घूमने आए थे। इनमें से एक बस नंबर CH02AA2295 में 51 बच्चों के साथ प्रिंसिपल अमिता, चेयरमैन नरेंद्र सिंगला, कोऑर्डिनेटर मीनू और अध्यापिका शिल्पा चौहान सवार थीं। बस को चालक साहिल चला रहा था।

रात 11:10 बजे डिवाइडर से टकराई बस

पुलिस को दी शिकायत में अध्यापिका शिल्पा चौहान निवासी रामगढ़, पंचकूला ने बताया कि रात करीब 11:10 बजे चक्कीमोड़ से आगे तम्बू मोड़ के पास चालक ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से बस चलाते हुए NH-5 के बीच बने डिवाइडर को ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के दाहिनी तरफ के शीशे टूट गए। हालांकि, बस पलटने से बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद घायल प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर को निजी वाहन से उपचार के लिए पंचकूला अस्पताल ले जाया गया।

बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायतकर्ता ने हादसे के लिए बस चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने अध्यापिका के बयान के आधार पर चालक साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें