मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

परवाणू में पुलिस नाके पर काली कार का तांडव, बैरिकेड्स तोड़कर भागा चालक, बाइक को मारी टक्कर

सार

सोलन के परवाणू बाईपास बैरियर पर पुलिस नाके के दौरान एक काली कार के चालक ने बैरिकेड्स तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान कार की चपेट में बाइक भी आ गई। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

TV Incharge

2 मिनट
परवाणू में पुलिस नाके पर काली कार का तांडव, बैरिकेड्स तोड़कर भागा चालक, बाइक को मारी टक्कर

नशे की रोकथाम के लिए लगाए गए पुलिस नाके पर रोकने का इशारा मिलते ही चालक ने दौड़ाई कार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा आरोपी

सोलन जिले के परवाणू में पुलिस नाके पर एक काली कार के चालक की खतरनाक हरकत का मामला सामने आया है। नशे की रोकथाम के लिए परवाणू बाईपास बैरियर पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने एक काली गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय पीछे की ओर दौड़ा दी और एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर मौजूद चार से पांच लोगों ने बैरिकेड्स लगाकर कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने जोरदार टक्कर मारकर बैरिकेड्स तोड़ दिए और वहां से भागने लगा। कार चालक की इस हरकत से मौके पर बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी।

हालांकि, पुलिस ने कार का पीछा कर कुछ दूरी पर चालक को पकड़ लिया। आरोपी शिमला का निवासी बताया जा रहा है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल चालक के पुलिस नाके से भागने की वजह सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि इस घटनाक्रम में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें