मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने तैयारियों का लिया जायजा

सार

मंडी में 13 नवंबर को आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन की तैयारियों का उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पड्डल मैदान में जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

TV Incharge

2 मिनट
13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने तैयारियों का लिया जायजा

पड्डल मैदान में हजारों लोग लेंगे भाग, जागरूकता स्टॉल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भी दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश

मंडी के पड्डल मैदान में 13 नवंबर को आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल और सुचारू आयोजन सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को चिट्टे जैसे घातक नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस जागरूकता वॉकथॉन में हजारों लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान एंटी चिट्टा जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, पड्डल मैदान में सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने जिला के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने में हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उपायुक्त ने वॉकथॉन के आयोजन में सहयोग दे रहे समाजसेवियों और संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस सामूहिक मुहिम को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर एसडीएम सदर मंडी चंद्र प्रकाश, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास गोपी चंद पाठक, पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें