नूरपुर के IT नेक्स्ट जेनरेशन स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर दिया ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश

नूरपुर के IT नेक्स्ट जेनरेशन स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर दिया ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश
नूरपुर के IT नेक्स्ट जेनरेशन स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर दिया ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश

Published:

कर्नल वी.वी. शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने पटाखों से दूरी बनाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की

दीपावली के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और वातावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से IT नेक्स्ट जेनरेशन स्कूल सुलयाली के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों से पटाखे न जलाने और प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने की अपील की। रैली का शुभारंभ सेवानिवृत्त कर्नल वी.वी. शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में ग्रीन दिवाली के संदेश वाले पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने 'पटाखे नहीं चलाएंगे, ग्रीन दिवाली मनाएंगे' और 'हमने सबने ठाना है, पर्यावरण बचाना है' जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने लोगों से कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और आपसी प्रेम का त्योहार है, जिसे पटाखों के बिना भी हर्षोल्लास से मनाया जा सकता है।

पटाखों से दूरी बनाकर मनाएं दिवाली: कर्नल वी.वी. शर्मा

सेवानिवृत्त कर्नल वी.वी. शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों का पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज को जागरूक करना सराहनीय है। पटाखे जलाने से वातावरण दूषित होता है, इसलिए लोगों को इनसे बचना चाहिए। उन्होंने दीप जलाकर, रोशनी और फूल-मालाओं से सजावट कर त्योहार मनाने की अपील की।

पेड़-पौधे वातावरण को रखते हैं शुद्ध: कृतिका शर्मा

स्कूल की छात्रा कृतिका शर्मा ने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों को पटाखे न जलाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि पटाखों से प्रदूषण बढ़ता है। ऐसे में सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

दीप जलाकर और मिठाइयां बांटकर मनाएं त्योहार: सतपाल अत्री

स्कूल के अकादमी डायरेक्टर सतपाल अत्री ने कहा कि विद्यार्थियों ने दीपावली पर ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश देने के लिए यह रैली निकाली। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल पटाखे जलाकर ही नहीं, बल्कि दीप जलाकर, घरों में रोशनी और सजावट करके तथा मिठाइयां बांटकर भी मनाई जा सकती है।

उन्होंने आमजन से पटाखों से दूरी बनाकर पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में योगदान देने की अपील की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें