रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने संक्रमण, बचाव और सामाजिक भ्रांतियों पर किया जागरूक, HIV संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार की अपील
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी के रेड रिबन क्लब द्वारा महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समक्ष HIV/AIDS जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को संक्रमण के कारणों, प्रभावों, बचाव के उपायों और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के बारे में जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक में HIV संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने और उनके साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने का संदेश दिया गया।
प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने लिया भाग
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राज कुमार, डॉ. मोनिका पंचानी, कुशहाल वर्मा और रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. राधिका जमवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. तारा देवी सेन और डॉ. माधवी जोशी भी मौजूद रहीं।
नुक्कड़ नाटक में पीयर एजुकेटर जिया और रूपेश ठाकुर ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अपने अभिनय के माध्यम से उन्होंने HIV/AIDS के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान दिया।
आगे भी जारी रहेंगे जागरूकता कार्यक्रम
रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. राधिका जमवाल ने बताया कि क्लब भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी रखेगा।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube