पांवटा साहिब में पटाखों की बिक्री के लिए 42 प्लाट आवंटित, बाजार में बिक्री पर रहेगी पाबंदी

पांवटा साहिब में पटाखों की बिक्री के लिए 42 प्लाट आवंटित, बाजार में बिक्री पर रहेगी पाबंदी
पांवटा साहिब में पटाखों की बिक्री के लिए 42 प्लाट आवंटित, बाजार में बिक्री पर रहेगी पाबंदी

Published:

नगर परिषद मैदान और बद्रीपुर में चिन्हित किए गए सुरक्षित स्थल, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दीपावली के पर्व को देखते हुए पांवटा साहिब में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन और नगर परिषद ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर परिषद मैदान में पटाखों की दुकानों के लिए 42 प्लाट बनाए गए हैं, जिनका आवंटन एसडीएम द्विज गोयल की अगुवाई में किया गया। इस प्रक्रिया से नगर परिषद को करीब एक लाख रुपये की आमदनी हुई है।

नगर परिषद मैदान और बद्रीपुर में होगी बिक्री

एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री के लिए सुरक्षित और खुले स्थानों का चयन किया गया है। पांवटा साहिब में पुलिस थाना के सामने नगर परिषद मैदान और बद्रीपुर के खुले मैदान में पटाखे बेचे जाएंगे। इन स्थलों पर अग्निशमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बिक्री पर प्रतिबंध

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन गंभीर है। भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य बाजारों में पटाखे बेचने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। नियमों का उल्लंघन कर बाजार में पटाखे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री पर निगरानी रखने के लिए विशेष टीम का गठन भी किया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें