समग्र शिक्षा के तहत आयोजित शिविर में अनुभवी शिक्षकों और अवंति फेलोज की टीम ने दिया प्रशिक्षण, प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए किया मार्गदर्शन
प्रदेश सरकार की समग्र शिक्षा पहल के तहत मंडी में आयोजित नौ दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हुआ। इस शिविर में प्रदेशभर से आए 161 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन और उच्च स्तरीय कोचिंग प्रदान की गई।
शिविर का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों और अवंति फेलोज की टीम ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिया विशेष ध्यान
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया। नौ दिनों तक चले प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए विशेष कोचिंग दी गई।
विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर: मीना राठौर
जिला उपनिदेशक गुणवत्ता एवं नियंत्रण तथा जिला परियोजना अधिकारी मीना राठौर ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाने में सफल होंगे।
शिविर में शामिल विद्यार्थियों ने भी कहा कि यहां मिले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने तथा प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube