चूड़धार में सीजन की तीसरी बर्फबारी, चूड़ेश्वर महादेव मंदिर के कपाट 20 नवंबर को हो सकते हैं बंद
सार
हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटियों में शामिल चूड़धार में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। चूड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बर्फ की हल्की परत जमने से ठंड बढ़ गई है। देवठन के अवसर पर 20 नवंबर को मंदिर के कपाट बंद किए जा सकते हैं। इसके बाद अप्रैल तक चूड़धार यात्रा पर प्रतिबंध लग सकता है।
प्रकाशित: ()2 मिनट368 शब्द

