मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

धर्मशाला में 30 ग्रामीण युवाओं ने सीखा सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का हुनर, नाबार्ड ने बांटे प्रमाण-पत्र

सार

नाबार्ड के सहयोग से धर्मशाला के खनियारा में आयोजित सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 30 ग्रामीण युवाओं को मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया ने प्रमाण-पत्र वितरित किए।

TV Incharge

2 मिनट
धर्मशाला में 30 ग्रामीण युवाओं ने सीखा सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का हुनर, नाबार्ड ने बांटे प्रमाण-पत्र

खनियारा में आयोजित आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, युवाओं को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से मेहर चंद महाजन विद्यावती पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित 'सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन' आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का मल्टी स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, खनियारा (धर्मशाला) में समापन हुआ।

समारोह में नाबार्ड के हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला विकास प्रबंधक कांगड़ा हिमांशु साहू और नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक ऋषभ सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

नाबार्ड की ग्राम्य विकास निधि से स्वीकृत इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 30 ग्रामीण युवाओं को सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना, रखरखाव और तकनीकी पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. विवेक पठानिया ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

डॉ. पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि हरित ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं को प्राप्त तकनीकी कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, हिमांशु साहू और ऋषभ सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए नाबार्ड की विभिन्न स्वरोजगार और वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी दी।

संस्थान की केंद्र प्रमुख मनु धीमान ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस आवासीय प्रशिक्षण में हिमाचल प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के ग्रामीण युवाओं ने भी भाग लिया और राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के मानकों के अनुरूप दक्षता हासिल की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर को शेयर करें