मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

पांवटा साहिब स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य समारोह, 16 नवंबर को मां यमुना की आरती से होगा आगाज

सार

पांवटा साहिब स्थापना दिवस के अवसर पर 16 और 17 नवंबर को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह का शुभारंभ मां यमुना की भव्य आरती से होगा, जबकि दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को पांवटा साहिब के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाना है।

TV Incharge

2 मिनट
पांवटा साहिब स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य समारोह, 16 नवंबर को मां यमुना की आरती से होगा आगाज

17 नवंबर को नगर परिषद मैदान में सजेगी सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां; शहर की सामाजिक संस्थाएं संयुक्त रूप से करेंगी आयोजन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की ऐतिहासिक नगरी पांवटा साहिब में स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं संयुक्त रूप से 16 और 17 नवंबर को इन कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।

समारोह की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी साझा करने के लिए श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी सहित शहर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों से बातचीत की।

मीडिया से बातचीत करते हुए श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और आमजन को पांवटा साहिब के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति से अवगत करवाना है।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब की स्थापना सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने स्वयं की थी। ऐसे में इस ऐतिहासिक महत्व और विरासत से नई पीढ़ी को परिचित करवाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ 16 नवंबर की शाम को मां यमुना की भव्य आरती के साथ किया जाएगा। इसमें शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल होंगे।

वहीं, 17 नवंबर को नगर परिषद मैदान में विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकार लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा पांवटा साहिब की स्थापना और इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने वाले विशेष कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

समारोह में पहुंचने वाले लोगों के खानपान और मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें