समाचार संग्रह: पृष्ठ 44
- 10 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, इस तारीख तक खराब रहेगा मौसम!
हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा, जिसने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है।
- मंडी नगर निगम में भाजपा की प्रचंड जीत, गृह जिले में जयराम ठाकुर का जलवा बरकरार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का परचम प्रचंड रूप से लहराया है।
- पूर्व मंत्री को भारी पड़ा 'भतीजा मोह', निर्दलीय अलकनंदा हांडा ने कांग्रेस-भाजपा दोनों को दी करारी शिकस्त
मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों ने इस बार सूबे की राजनीति के कई बड़े धुरंधरों के समीकरणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
- चंबा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत आठ पर्यटकों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों समेत आठ पर्यटकों की मौत हो गई।
- छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले नवोदय स्कूल के शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा
हिमाचल प्रदेश के रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) ने गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले एक शिक्षक को सख्त सजा सुनाई है।
- पंचायत चुनावों में जनता ने सुनाया सरकार के खिलाफ़ जनादेश : जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है।
- हिमाचल में बड़ा फैसला: सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य, सीएम सुक्खू के कड़े निर्देश
हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को डोप टेस्ट (Dope Test) से गुजरना होगा।
- रानी झांसी पार्क में 8 से 12 जून तक सजेगा ‘पहाड़ी स्वाद महोत्सव’, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का बड़ा मंच
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव (Summer Festival)-2026 इस बार केवल रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हिमाचल की समृद्ध खानपान परंपरा का भी एक अनूठा केंद्र बनेगा।
- समारोह में जा रहे परिवार पर रंगड़ों का भीषण हमला, एक ही परिवार के 3 लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल जोगिंद्रनगर के अंतर्गत आने वाली बल्ह जोली पंचायत के डलाणा (गलू) क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
- हिमाचल पंचायत चुनाव: पोलिंग बूथ पर कांग्रेस विधायक और भाजपा प्रत्याशी के बीच तीखी बहस
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान हमीरपुर जिले से राजनीतिक गरमागरमी की एक बड़ी खबर सामने आई है।
- HRTC चालकों-परिचालकों का आर-पार का एलान: 1 तारीख को सैलरी नहीं तो 2 से थमेंगे बसों के पहिये, ₹150 करोड़ का नाइट ओवरटाइम भी फंसा
हिमाचल प्रदेश की लाइफलाइन कही जाने वाली हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालक यूनियन ने एक बार फिर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है।
- चौपाल के कूहल गांव में खूनी वारदात: कहासुनी के बाद साथी ने सिर पर चाकू मारकर की हत्या, आरोपी नेपाली युवक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऊपरी क्षेत्र चौपाल में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है।
- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा कदम: चेस्टर हिल हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में सुक्खू सरकार, मुख्य सचिव, CBI और ED को नोटिस
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोलन के बहुचर्चित 'चेस्टर हिल हाउसिंग प्रोजेक्ट' में कथित बेनामी संपत्तियों के साम्राज्य और हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट की धारा 118 के नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है।
- देव-आज्ञा के सम्मान में फर्श पर सजा पोलिंग बूथ, देवता गर्ग ऋषि की परंपरा निभाने को अधिकारियों ने त्यागी कुर्सी-टेबल
हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव-संस्कृति और आधुनिक लोकतंत्र की अनूठी जुगलबंदी का एक बेहद खूबसूरत और अद्भुत नजारा जिला कुल्लू की सैंज घाटी में देखने को मिला है।
- भाजपा के दावे झूठे, पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर: नरेश चौहान
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि विपक्षी दल स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों में जीत के झूठे दावे कर रहा है।
- धर्मशाला में 'सेलेब्रेटिंग 90 ईयर्स ऑफ कम्पैशन' पुस्तक का विमोचन: डॉ. दिनेश शाहरा ने धर्मगुरु दलाईलामा को भेंट की अपनी दूसरी किताब
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित एक विशेष पुस्तक 'सेलेब्रेटिंग 90 ईयर्स ऑफ कम्पैशन' (Celebrating 90 Years of Compassion) का धर्मशाला में भव्य विमोचन किया गया।
- सराज में जयराम ठाकुर और उनकी 86 वर्षीय माता ने डाला वोट, बिलासपुर में जेपी नड्डा ने परिवार संग किया मतदान
हिमाचल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के तहत लोकतंत्र का अद्भुत रंग देखने को मिल रहा है।
- नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर दरिंदगी करने वाले दो दोषियों को 22 साल की जेल
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने वाले दो दोषियों को कानून का कड़ा सबक सिखाया है।
- हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: रोहतांग में हिमपात, शिमला-करसोग में भारी ओलावृष्टि; आज आंधी का 'यलो अलर्ट'
हिमाचल प्रदेश में तपती गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।
- बंजार के दुर्गम शकटी गांव में भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जला काष्ठकुणी शैली का मकान; सड़क न होने से बढ़ीं मुश्किलें
जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गड़ापरली के अत्यंत दुर्गम शकटी गांव में शनिवार को एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है।
- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई ने 'पिंक बूथ' पर डाला वोट, महिलाओं ने संभाली कमान
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण के तहत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज की।
- पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू, ठंडे मौसम के बीच मतदाताओं में भारी उत्साह
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से चम्बा जिला में मतदान की प्रक्रिया बेहद शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में शुरू हो गई है।
- अंतिम चरण के मतदान से पहले जिला परिषद उम्मीदवार चमन राही की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों में चिंता
पंचायती राज चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले सुंदरनगर क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है।
- नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने का सिलसिला जारी, टिब्बी के उप प्रधान ने लिया आशीर्वाद
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपनी प्राथमिकताओं पर काम करना शुरू कर दिया है।
- हिमाचल पंचायत चुनाव: बिलासपुर की 58 पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान शुरू, झंडूता विकास खंड सबसे आगे
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत जिला बिलासपुर में सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
- हिमाचल पंचायत चुनाव: अंतिम चरण में भारी उत्साह, खराब मौसम और बिजली संकट के बीच मतदान संपन्न
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान भारी उत्साह और कड़े सुरक्षा पहरे के बीच संपन्न हो गया।
- ऊना में पंचायती राज का अंतिम रण: 81 पंचायतों में तीसरे चरण का मतदान आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए जिला ऊना में प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का सफाया, मुख्यमंत्री सुक्खू की कुर्सी ख़तरे में : जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव परिणाम आने के बाद सूबे की सियासत में उबाल आ गया है।
- हिमाचल में 16 जून से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण, मोबाइल ऐप से दर्ज होगा डेटा
हिमाचल प्रदेश में भारत की आगामी 'जनगणना 2027' के पहले चरण का शंखनाद होने जा रहा है।
- कुराश कप में कांस्य पदक विजेता सौरव सुमन ने मुख्यमंत्री से की भेंट
उज्बेकिस्तान में आयोजित प्रतिष्ठित 'एशियन कुराश कप' (सीनियर वर्ग) में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरव सुमन ने शुक्रवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
- प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर दे रही ऋण सुविधा: मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के मेधावी युवाओं को वित्तीय तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होने देगी।
- 31 मई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना, कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज में रिहर्सल आयोजित
पालमपुर नगर निगम, जिला परिषद वार्डों और पालमपुर पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
- शिमला नगर निगम में भारी बवाल: सैहब कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, सदन में घुसे प्रदर्शनकारी; क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सैहब (SEHB) कर्मचारियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।
- नाहन में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले लगी छबील, अनोखे नाम ने खींचा हर किसी का ध्यान
हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को एक ऐसा अनूठा वाकया देखने को मिला, जिसने पूरे शहर और सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
- धर्मशाल महंता स्कूल के पास गहरी खाई में गिरी टैक्सी कार, आवारा पशु के सामने आने से बिगड़ा संतुलन
चिंतपूर्णी क्षेत्र के तहत धर्मशाल महंता स्कूल के सामने बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।
- महिला वन मित्र से अभद्रता और हाथापाई: लपियाणा में फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, धर्मशाला डिवीजन से बाहर हेडक्वार्टर फिक्स
हिमाचल प्रदेश के वन रेंज लपियाणा में एक महिला वन मित्र के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई करने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
- जंगलों में आग लगाई तो अब सीधे दर्ज होगी FIR, जिलाभर में कंट्रोल रूम स्थापित
हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बेकाबू हो रही वनाग्नि (जंगलों की आग) की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और वन विभाग अब बेहद सख्त रुख अपनाने जा रहा है।
- सोलन नगर निगम : पांच साल में सत्ता के कई ट्विस्ट, अब 31 मई को होगा नया फैसला
सोलन नगर निगम की राजनीति पिछले पांच वर्षों में किसी राजनीतिक थ्रिलर से कम नहीं रही यहां सत्ता केवल चुनावी आंकड़ों से तय नहीं हुई, बल्कि गुटबाजी, बगावत, रणनीति और अंदरूनी समीकरणों ने भी कई बार पूरा खेल बदल दिया।
- पोलिंग पार्टी के लिए खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, मिड-डे मील वर्कर गंभीर रूप से घायल
हिमाचल प्रदेश में चल रहे पंचायती राज चुनावों के बीच मंडी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
- हिमाचल के जंगलों में आग का तांडव: अब तक 3500 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित, भाजपा के चुनावी दावों पर राजस्व मंत्री का पलटवार
हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी और लंबे सूखे के कारण जंगलों में आग लगने (वनाग्नि) का सिलसिला बेहद खतरनाक रूप ले चुका है।
- शिमला के टुटीकंडी के जंगलों में भड़की भीषण आग: रिहायशी इलाकों तक पहुंचीं लपटें, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लगातार बढ़ती गर्मी और बारिश न होने का असर अब जंगलों पर साफ दिखने लगा है।
- धर्मशाला में 13 जून को भिड़ेंगे भारत-अफगानिस्तान; जानें कैसी होगी पिच और कब मिलेंगे टिकट
आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों के बाद अब हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) का खूबसूरत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बड़े महामुकाबले की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
- मुकेश अग्निहोत्री के गढ़ में BJP की बड़ी सेंधमारी: गृह पंचायत में हारे उपमुख्यमंत्री के चचेरे भाई, लखबीर सिंह लक्खी जीते
हिमाचल प्रदेश की पंचायती राज राजनीति में उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सबसे मजबूत राजनीतिक किले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी सेंधमारी कर दी।
- कसौली दुष्कर्म मामला: भाजपा नेता बड़ौली पर आरोपों का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, राज्य सरकार को नोटिस
सोलन जिले के चर्चित कसौली दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है।
- शिमला में भी छूटे पसीने: हिमाचल में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें कब मिलेगी राहत
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्र भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
- हिमाचल प्रदेश में घटेगा IFS अधिकारियों का कैडर, DFO की संख्या भी होगी कम; नई व्यवस्था पर काम शुरू
हिमाचल प्रदेश सरकार 'व्यवस्था परिवर्तन' के तहत प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करने जा रही है।
- कुल्लू अस्पताल में शर्मसार हुई इंसानियत: ट्रामा सेंटर में ढाई घंटे तड़पते रहे घायल, इलाज में देरी से एक महिला की मौत
लगघाटी के जोखू नाला के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने जहां दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, वहीं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर की बदइंतजामी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कलई खोलकर रख दी है।
- हिमाचल पंचायतीराज चुनाव: दूसरे चरण में टूटा रिकॉर्ड, दर्ज हुआ बंपर 80% मतदान; महिलाओं ने मारी बाजी
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
- पंचायत चुनावों में हार के डर से मैदान से भागी कांग्रेस, सरकार की उल्टी गिनती शुरू: जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा है कि पंचायती राज चुनावों में अपनी करारी हार को भांपते हुए कांग्रेस पार्टी मैदान छोड़कर भाग गई है।
- चुनाव प्रचार करते कैमरे में कैद हुआ जलशक्ति विभाग का कर्मचारी, चुनाव आयोग से शिकायत
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज व जिला परिषद चुनाव के गरमाते माहौल के बीच धर्मपुर उपमंडल में एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है।
- कांगड़ा के आरिन रनोत भारतीय नौसेना में बने अधिकारी, केरल की नवल अकेडमी से हुए पास आउट
हिमाचल प्रदेश के वीरों की भूमि ने देश की सुरक्षा के लिए एक और जांबाज सैनिक राष्ट्र को समर्पित किया है।
- 92 साल के खुशी राम सहित बुजुर्गों ने डाला वोट, पोलिंग बूथों पर लगी कतारें
पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत हिमाचल प्रदेश की 1276 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुई।
- वोट डालकर लौट रहे ग्रामीणों की सूमो खाई में गिरी; 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 8 घायल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में वीरवार को एक बेहद दर्दनाक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पंचायत चुनाव की खुशियों को मातम में बदल दिया।
- कैफे कर्मी से मारपीट मामले में उबाल: मां ने दी 24 घंटे में आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप
सदर थाना ऊना के तहत हमीरपुर रोड स्थित एक कैफे कर्मी दीपांशु के साथ कथित तौर पर अगवा कर मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
- विश्व चक्षु का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- सिंबल पर चुनाव नहीं लड़े, अब 'मेरा ज्यादा जीता' की होड़ मचाकर मांग रहे मेडल
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कांग्रेस पर एक बड़ा और तीखा सियासी हमला बोला है।
- हमीरपुर में चुनाव का बहिष्कार: सड़क नहीं तो वोट नहीं, 288 मतदाताओं ने छोड़ा पोलिंग बूथ
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
- मंडी-मनाली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पनारसा के पास पलटी ट्रैवलर गाड़ी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है।
- पहले जिसे समझा तेंदुए का हमला, होश आने पर महिला का खौफनाक खुलासा- 'इंसान ने किया जानलेवा वार, फिर खाई में फेंका'
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के तहत औट पुलिस थाना के थाची क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
- नाहन और पांवटा में भीषण गर्मी व तेज धूप पर भारी पड़ा वोटरों का उत्साह, सुबह से लगीं कतारें
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिला सिरमौर में लोकतंत्र का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
- कांगड़ा में नशे के बड़े नेक्सस का भंडाफोड़: मां-बेटी चला रही थीं चिट्टे का काला कारोबार, 15 ग्राम हेरोइन के साथ बेटी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने नशे के सौदागरों पर एक बड़ा प्रहार करते हुए चिट्टा तस्करी के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है।
- शिमला में उल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-अधा: ऐतिहासिक ईदगाह में गूंजी अमन की दुआ, दिया एकता का संदेश
देशभर के साथ-साथ पहाड़ों की रानी शिमला में भी आज त्याग, समर्पण और आस्था का पावन पर्व 'ईद-उल-अधा' (बकरीद) पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
- बिलासपुर पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 42% बंपर वोटिंग, पुरुषों को पछाड़ फिर आगे निकलीं महिला मतदाता
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के दूसरे चरण का मतदान आज भारी उत्साह के साथ जारी है।
- हिमाचल मौसम: भीषण लू के बीच राहत की खबर, चंबा, कांगड़ा और मंडी समेत 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है।
- हिमाचल पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में सुबह 9 बजे ही टूटा रिकॉर्ड, 20.86% वोटिंग के साथ फिर चमकी 'महिला शक्ति'
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण का चुनावी महामुकाबला आज सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गया है।
- चुनाव आयोग के नोटिस पर मुख्य सचिव खामोश, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने भेजा रिमाइंडर
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों के बीच आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है।
- पटनोंन पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि पहुंचे समीरपुर, पूर्व सीएम धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के तहत आने वाली पटनोंन ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने आज समीरपुर का दौरा किया।
- कांगड़ा में लोकतंत्र का महापर्व: दूसरे चरण का मतदान शुरू, 282 पंचायतों में चुनी जाएगी 'ग्रामीण संसद'
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आज सुबह से ही भारी उत्साह देखा जा रहा है।
- ऊना के 5 उपमंडलों में बंपर वोटिंग, सुबह 10 बजे तक 35% मतदान
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के 5 उपमंडलों में आज सुबह से ही पंचायती राज संस्थाओं के लिए लोकतंत्र का महापर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
- ऊना पंचायत चुनाव में गुंडागर्दी और धनबल का नंगा नाच, कोर्ट जाएगी भाजपा: सतपाल सिंह सत्ती का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के पहले चरण के नतीजों के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को ऊना स्थित भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस समर्थित लोगों पर चुनाव में धांधली, धनबल और सरेआम गुंडागर्दी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- शिमला पुलिस ने नशा तस्करों की ₹1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति की जब्त; इनोवा, स्कॉर्पियो, रॉयल एनफील्ड और दो मंजिला मकान फ्रीज
नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए शिमला पुलिस ने एक बहुत बड़ा और कड़ा अभियान छेड़ा है। पुलिस ने ड्रग्स के 'सप्लाई और डिमांड' दोनों नेटवर्क पर एक साथ प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
- पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 75% पंचायतों पर भाजपा का कब्जा: जयराम ठाकुर का दावा, 'सराज' की 28 में से 25 सीटों पर लहराया परचम
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजे आने के बाद सूबे की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है।
- हिमाचल के बाद अब उत्तराखंड और पूर्वोत्तर में बढ़ेगा 'बादल फटने' का खतरा: सीएम सुक्खू ने केंद्र को चेताया, शिमला में किया पुस्तक विमोचन
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार शाम ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में नगर निगम शिमला के पूर्व उप-महापौर टिकेंद्र पंवर द्वारा संपादित पुस्तक ‘सिटी लिमिट्स-द क्राइसिज़ ऑफ अर्बनाइजेशन’ का विमोचन किया।
- सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही हरकत में आया प्रशासन: बीमार शायर सुभाष पारस के घर पहुंची 'सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा' टीम, अनुराग ठाकुर की बड़ी पहल
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा शुरू की गई “सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा” (Asra) एक बार फिर एक जरूरतमंद परिवार के लिए संकटमोचक बनकर सामने आई है।
- राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने प्रो. धूमल को भेंट की पुस्तक, संगरोह पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी लिया आशीर्वाद
हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित आवास पर बुधवार को राजनीतिक और सामाजिक मुलाकातों का दौर जारी रहा।
- कसौली के जंगलों में भीषण आग: CRI और दूरदर्शन केंद्र तक पहुँची आग; वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों ने संभाला मोर्चा, सुखना लेक से लाया जा रहा पानी
हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कसौली के जंगलों में मंगलवार दोपहर को भड़की दावानल (जंगल की आग) ने बुधवार को बेहद विकराल रूप धारण कर लिया है।
- नौणी पंचायत में ससुर-बहू की जोड़ी का जलवा: बहू बनी प्रधान तो 4 बार प्रधान रहे ससुर अब संभालेंगे वार्ड सदस्य की कमान
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की ग्राम पंचायत नौणी से लोकतंत्र की एक बेहद खूबसूरत और अनोखी तस्वीर सामने आई है।
- खारसी पंचायत में एडवोकेट जागृति शर्मा की बंपर जीत, त्रिकोणीय मुकाबले में रक्षा और मीना को पछाड़ लगातार दूसरी बार बनीं प्रधान
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव जहां पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं, वहीं बिलासपुर की ग्राम पंचायत खारसी से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है।
- ससुराल में बवाल: पत्नी से मिलने पहुंचे युवक को ससुर और साले ने डंडों से पीटा, बिलासपुर पुलिस ने दर्ज किया केस
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तहत आने वाले पुलिस थाना कोट कहलूर (चौकी ग्वालथाई) में मारपीट का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
- मां बगलामुखी मंदिर में दर्दनाक हादसा: आरती के दौरान रेलिंग से 30 फीट नीचे गिरे ITBP जवान, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
कांगड़ा जिले के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां बगलामुखी मंदिर बनखंडी में मंगलवार सुबह एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है।
- बैलट बॉक्स में 'नोटा' का खेल! रामपुर में पोलिंग रूम में छोड़ दी गलत मोहर, चुनाव रद्द, पूरी पोलिंग पार्टी सस्पेंड
हिमाचल प्रदेश में चल रहे पंचायती राज चुनावों के दौरान कई मतदान केंद्रों पर गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और तकनीकी खामियों के मामले सामने आए हैं, जिसके चलते प्रशासन को कड़े फैसले लेने पड़े हैं।
- बड़सर में हाई वोल्टेज ड्रामा: कुल्हेड़ा में आधी रात पहुंचे विधायक लाखनपाल, जनता ने लगाए 'गो बैक' के नारे
बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुल्हेड़ा में मंगलवार रात उपप्रधान पद के चुनाव नतीजों के दौरान अभूतपूर्व सियासी ड्रामा देखने को मिला।
- 9 महीने बाद शुरू हुई दिल्ली-लेह बस सेवा, बारालाचा दर्रे में पर्यटकों ने काटा गदर
एडवेंचर और पहाड़ों के शौकीनों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ों और खतरनाक दर्रों के बीच से गुजरने वाली विश्व प्रसिद्ध दिल्ली-लेह बस सेवा पूरे नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद दोबारा शुरू हो गई है।
- एसकेटीटी मार्ग ठप: लाहौल के जाहलमा में दरकी पूरी पहाड़ी, पुल क्षतिग्रस्त होने से पांगी सहित 14 पंचायतों का संपर्क कटा
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण एसकेटीटी (तांदी-किश्तवाड़) सड़क पर स्थित जाहलमा पुल पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त (डैमेज) हो गया है।
- हिमाचल पंचायत चुनाव: वोटिंग से पहले ही सोशल मीडिया ने 97 साल के परस राम को जिताया चुनाव, हैरान बुजुर्ग बोले— 'इस अफवाह को सच में बदल दूंगा'
हिमाचल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव इस बार कई तरह की अटकलों और लंबे इंतजार के बाद तीन चरणों में करवाए जा रहे हैं।
- बीमारी को मात देकर ट्रैक पर लौटीं हिमाचल की बेटी कुसुम ठाकुर, 200 मीटर दौड़ में गोल्ड जीत रचा इतिहास
हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में राज्य का नाम रोशन किया है। झारखंड के रांची में आयोजित फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र (बैला गांव) की 23 वर्षीय कुसुम ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया है।
- मतपत्र पर से प्रत्याशी का नाम गायब: करसोग के मेहंडी में चुनाव रद्द, अब 28 मई को दोबारा होगा मतदान
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से पंचायती राज चुनाव को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत समिति करसोग के वार्ड संख्या 12 (मेहंडी) में चल रही चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।
- द्रंग ब्लॉक में बड़ा उलटफेर: बह पंचायत से कांग्रेस समर्थक पूर्व प्रधान पति-पत्नी की करारी हार, भाजपा समर्थकों की बंपर जीत
द्रंग विकास खंड की पंचायतों में मंगलवार को हुए चुनावों के नतीजों ने हर किसी को चौंका दिया है। इस चुनाव में सबसे रोचक और चर्चित परिणाम बह पंचायत से सामने आया है
- कड़छम बांध और रली पुल के बीच महिला के शव की तलाश तेज, NDRF के 30 गोताखोरों ने चलाया संयुक्त सर्च अभियान
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) किन्नौर के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि नदी में लापता हुई एक महिला के शव को ढूंढने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है।
- 'पंचायत चुनाव नहीं, आपसी भाईचारे का प्रतीक है ग्रामीण संसद': सुनील शर्मा बिट्टू का बीजेपी पर तंज; रूस से सस्ते तेल पर मोदी सरकार को घेरा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति पर तीखा हमला बोला है।
- किन्नौर के पूह में पेट्रोल-डीजल का संकट! पंपों पर लगीं लंबी कतारें, पर्यटन कारोबार प्रभावित और होटल बुकिंग रद्द
जिला किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों, विशेषकर पूह और उसके आसपास के इलाकों में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत के चलते स्थानीय निवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
- आदि हिमानी चामुंडा मार्ग पर बना पहला वर्षाश्यालय, इंसाफ संस्था के प्रयासों से चमकी धौलाधार की पहाड़ी
कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के दुर्गम मार्ग पर सफर करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है।
- धर्मशाला में RCB vs GT महामुकाबला: तनाव मिटाने खनियारा की बर्फीली खड्ड में नहाने उतरे कप्तान शुभमन गिल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के पहले हाई-वोल्टेज क्वालिफायर मुकाबले से ठीक पहले धर्मशाला का माहौल पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंग गया है।
- सिर्फ रिज नहीं, पूरे शहर में बिखरेगा ग्रीष्मोत्सव-2026 का रंग: हेलीकॉप्टर जॉय राइड और 'एंटी-चिट्टा' जंग के साथ 8 जून से सजेगा महाकुंभ
पहाड़ों की रानी शिमला की पहचान बन चुका 'अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव-2026' (International Summer Festival) इस बार बिल्कुल नए तेवर, व्यापक स्वरूप और जनभागीदारी के एक बड़े विजन के साथ नजर आने वाला है।
- श्रीनगर में नेशनल पेंचक सिलाट रेफरी-कोच ट्रेनिंग कैंप संपन्न, हिमाचल के प्रतिनिधियों ने सीखीं आधुनिक खेल तकनीकें
शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में हुआ 5 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का समापन जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के प्रतिष्ठित शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय 'नेशनल रेफरी-जूरी कोर्स एवं नेशनल कोच टेक्निकल ट्रेनिंग कैंप' का सफलतापूर्वक समापन हो गया है।
- वाटर स्ट्राइक: भारत ने तैयार किया चिनाब-ब्यास लिंक प्रोजेक्ट, प्यासा तरसेगा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान
भारत ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को पानी के मोर्चे पर बड़ा रणनीतिक संदेश देते हुए एक अत्यंत महत्वाकांक्षी जल-परियोजना को हरी झंडी दे दी है।
- ब्यास नदी में तैरता मिला पठानकोट के युवक का शव, शनिवार से था गायब; साथ रहने वाले दो साथी भी फरार
हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में ब्यास नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
- कई किलोमीटर तक पुलिस को देते रहे गच्चा, गड़ामोड़ा में तीन किलो चरस समेत पकड़े पांच तस्कर
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है।
- रिटायरमेंट से 4 दिन पहले संजय गुप्ता बने नियमित मुख्य सचिव, IAS अमरजीत सिंह को अतिरिक्त प्रभार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से नौकरशाही के स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है।
- मतदान के दिन ड्यूटी से गायब रहा पोलिंग ऑफिसर, एसडीएम मनाली ने 24 घंटे में मांगा जवाब
हिमाचल प्रदेश में चल रहे पंचायती राज चुनावों के बीच कुल्लू जिले में ड्यूटी के प्रति बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।
- लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं पंचायतें: लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कोकसर के रांगचा बूथ पर किया मतदान
हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के तहत जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कड़कड़ाती ठंड के बीच मतदान प्रक्रिया जारी है।