समाचार संग्रह: पृष्ठ 40
- 200 करोड़ की क्वांटम परियोजना से नई उड़ान भरेगा IIT मंडी, रक्षा मंत्रालय के साथ भी कर रहा शोध
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी आने वाले वर्षों में रक्षा तकनीक, क्वांटम कंप्यूटिंग, भूकंप विज्ञान और जलवायु परिवर्तन जैसे रणनीतिक और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर अनुसंधान करेगा।
संस्थान के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने 14वें दीक्षांत समारोह के दौरान यह जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने क्वांटम तकनीक के विकास के लिए संस्थान को 200 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की है।
- शूटरों ने मनीषा के सिर पर मारी थी सीधी गोली, हत्याकांड का CCTV वीडियो वायरल
सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पता चला है कि नकाबपोश शूटरों ने मनीषा मित्तल के सिर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- पांच महींने में दूसरी बार बिलासपुर में फिर चिट्टे के साथ पकड़ा गया बिजली बोर्ड कर्मचारी
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच बिलासपुर पुलिस ने बिजली बोर्ड के एक कर्मचारी को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी पांच महीने के भीतर दूसरी बार नशीले पदार्थ के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
- किशाऊ बांध से हिमाचल को मिलेगी 211 मेगावाट मुफ्त बिजली, सालाना 600 करोड़ की होगी आय : सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के हित में एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है, जिसके तहत राज्य को 211 मेगावाट मुफ्त बिजली मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि परियोजना के शुरू होने के पांच वर्ष बाद प्रदेश को हर साल करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी।
- मेहल गांव में एक साथ उठीं छह अर्थियां, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
जिला चंबा के मेहल गांव में शुक्रवार को ऐसा हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। मसरूंड-माणी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के छह सदस्यों की अर्थियां जब एक साथ घर से निकलीं तो हर आंख नम हो गई।
- पंजाब और हरियाणा से चिट्टे के दो बड़े सप्लायर गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने तोड़ा नशा तस्करी नेटवर्क
मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पंजाब और हरियाणा से चिट्टे (हेरोइन) के दो मुख्य अंतर्राज्यीय सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी अपर शिमला क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क की अहम कड़ी थे और उनकी गिरफ्तारी से चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
- सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी सरकार : सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ सेवाओं को मजबूत करना है।
- मुख्यमंत्री प्रदेश हितैषी होने का ढोंग कर रहे, झूठ बोलना उनकी आदत बन गई है : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद को प्रदेश हितैषी बताने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उनके कार्यकाल के फैसले हिमाचल के हितों के विपरीत रहे हैं।
- बिजली उपभोक्ताओं पर नया झटका, बिलों में जुड़ा 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज
हिमाचल प्रदेश के करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर एक और आर्थिक बोझ बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने मार्च 2026 में उपयोग की गई बिजली पर 33.8 पैसे प्रति यूनिट की दर से ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) यानी फ्यूल चार्ज लागू कर दिया है। इसकी वसूली जून माह में जारी बिजली बिलों के माध्यम से शुरू कर दी गई है।
- बठिंडा में चमकी कांगड़ा के कैब चालक की किस्मत, 500 रुपये की टिकट से जीते 3 करोड़
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सथाना गांव निवासी एक कैब चालक की किस्मत पंजाब में ऐसी चमकी कि वह देखते ही देखते करोड़पति बन गया।
- नीट अभ्यर्थियों के लिए एचआरटीसी का तोहफा, 20 से 22 जून तक मुफ्त बस यात्रा
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने विशेष सुविधा देने की घोषणा की है। निगम ने 20 जून से 22 जून तक अभ्यर्थियों को उनके निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं।
- कार के दरवाजे में छिपाकर ले जा रहे थे पौने पांच किलो चरस, STF ने दबोचे पंजाब के दो तस्कर
नशा तस्करी के लिए तस्कर अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे। मंडी जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कार के दरवाजे के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही पौने पांच किलो से अधिक चरस की खेप बरामद कर पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
- मुख्यमंत्री ने कांगड़ा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उप-प्रधानों को दिलाई शपथ
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को कांगड़ा जिले के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दाड़ी मैदान में आयोजित समारोह में उन्होंने सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए गांवों के विकास में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
- देवी सिंह कौशल बने निहरी बीडीसी चेयरमैन, देवेंद्र कुमार वाइस चेयरमैन निर्वाचित
निहरी बीडीसी के चेयरमैन पद पर देवी सिंह कौशल तथा वाइस चेयरमैन पद पर देवेंद्र कुमार के निर्वाचित होने पर सुंदरनगर के विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
- सराज की तीनों पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिला : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के सर्वसम्मति से चुने जाने को ऐतिहासिक जीत बताया है।
जंजैहली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक इतिहास में पहली बार सराज की तीनों पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।
- लिव-इन रिलेशन पर कानून बनाए सरकार, शांता कुमार ने उठाई मांग
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशन के संबंध में एक बहुत महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। लिव-इन रिलेशन में रहने वाले दोनों युवाओं के परिवार उन्हें घर वापस आने के लिए विवश कर रहे थे।
- 25 जून तक हिमाचल में दस्तक देगा मानसून, पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार जोर पकड़ रही हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि रोहतांग दर्रे और आसपास की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चंबा,
- मुंडन संस्कार से लौटते समय उजड़ गया पूरा परिवार, 3 सगे भाइयों, समेत 7 की दर्दनाक मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पुखरी-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप एक बोलेरो वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों सहित सात लोगों की जान चली गई।
- चिरगांव में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, सेब के बागानों में 3591 पौधे बरामद
जिला शिमला के चिरगांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेब के बागानों से कुल 3,591 अफीम के पौधे (पॉड सहित) बरामद किए हैं।
- 2 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में महिला गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट की तामील
पुलिस थाना रामपुर की टीम ने चेक बाउंस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। माननीय न्यायालय एल.डी. जेएमएफसी करसोग, जिला मंडी द्वारा शिकायतकर्ता जिया लाल बनाम नीता मामले में जारी गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
- बारात के सपने देख रहे थे पिता, इकलौते बेटे को सेहरा बांधकर दी अंतिम विदाई
ओमान में मिसाइल हमले का शिकार हुए हमीरपुर जिले के भालू गांव के 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की पार्थिव देह आठ दिन बाद उनके घर पहुंची। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।
- मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक और ई-बस चार्जिंग डिपो का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 70 लाख रुपये की लागत से पुनर्विकसित फव्वारा चौक तथा पुराने एचआरटीसी कार्यशाला परिसर में 11.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिला ई-बस चार्जिंग डिपो एवं अनुरक्षण केंद्र का लोकार्पण किया।
- नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे सुधीर शर्मा
धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की घोषणा की है।
- रोहड़ू में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में चोरी के भी मिले संकेत
शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।
- पालमपुर के सैलून में ऑस्ट्रेलियाई महिला से कथित छेड़छाड़, कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज
पालमपुर के एक सैलून में ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- महाराणा प्रताप के साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लें युवा, पठियार स्कूल के इंडोर स्टेडियम के लिए 1 करोड़ देंगे सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं, जिनके आदर्श आज भी पीढ़ियों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
- धर्मपुर में 5.50 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
धर्मपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 5.50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद करने के साथ-साथ मामले में प्रयुक्त आल्टो कार को भी जब्त कर लिया है।
- हिमाचल बोर्ड की अनुपूरक परीक्षाएं 3 जुलाई से, 10वीं की 10 और 12वीं की 16 जुलाई तक होंगी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होंगी।
- ऐहजू में क्लिनिक से नकदी चोरी का मामला सुलझा, 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार
जोगिंदरनगर उपमंडल के ऐहजू क्षेत्र स्थित एक निजी क्लिनिक में हुई नकदी चोरी के मामले को मंडी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- अपनी लकीर खींचने के बजाय हमारी मिटाने में लगे हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर
मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सहारा योजना के एक लाभार्थी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद करने के मामले को सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया।
- हिमाचल में 22 जून तक बरसेंगे बादल, 18 और 19 जून को अंधड़ व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीं रोहतांग दर्रे और आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 जून तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।
- कसौली में 225 करोड़ रुपये की सिंचाई और पेयजल योजनाओं पर तेजी से काम, अंतिम चरण में कई परियोजनाएं: मुकेश अग्निहोत्री
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपये की सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है। वह आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के कुमारहट्टी में आयोजित एक आभार सभा को संबोधित कर रहे थे।
- दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े मॉड्यूल के सात गुर्गे गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आईएसआई समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय आतंक-आपराधिक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- परीक्षा से एक दिन पहले छात्रा की मौत, सुंदरनगर में कमरे में मृत मिली 21 वर्षीय युवती
सुंदरनगर के भड़ोह क्षेत्र में 21 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा की आगामी परीक्षा से एक दिन पहले हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
- केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि करे केंद्र सरकार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गत सायं नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में प्रारंभिक 12 वर्षों की अवधि पूर्ण कर चुकी परियोजनाओं में सामान्य 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी के अतिरिक्त निःशुल्क
बिजली रॉयल्टी की हिस्सेदारी बढ़ाने का अनुरोध किया।
- दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार
चंबा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर डैम व्यू प्वाइंट के समीप हुआ, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
- हिमाचल में आउटसोर्स भर्तियों पर हाईकोर्ट की सख्ती, नई नियुक्तियों पर लगाई रोक
भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को दरकिनार कर आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्तियों पर जताई आपत्ति, 17,114 कर्मचारियों का डेटा सामने आया; अगली सुनवाई 7 जुलाई को
- किशाऊ बांध परियोजना पर हिमाचल को बड़ी राहत, बिना निवेश के हर साल मिलेंगे 600 करोड़ रुपये से अधिक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमाचल सरकार की नई शर्तें स्वीकार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया प्रदेश के हितों की बड़ी जीत
- सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सुधीर शर्मा के साथ किया ढगवार मिल्क प्लांट का दौरा, बोले- धर्मशाला में बन रहा राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट
225 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र सितंबर तक हो सकता है शुरू, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ।
- राहुल गांधी पहले सुक्खू सरकार से पूछें दोषी अधिकारियों को क्यों बचाया जा रहा : जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष ने नीट, पुलिस भर्ती परीक्षा, कानून व्यवस्था और स्कूल संचालिका हत्याकांड को लेकर कांग्रेस व प्रदेश सरकार पर बोला हमला।
- भवारना पंचायत समिति की कमान रीना धीमान के हाथों में, सुखदेव सिंह बने उपाध्यक्ष
अध्यक्ष पद पर रीना धीमान निर्विरोध चुनी गईं, जबकि उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सुखदेव सिंह ने नरेंद्र ठाकुर को एक मत से हराया।
- जनसेवा के लिए डॉ. सुमित पुन्याल को मिला ‘शान-ए-भारत सम्मान-2026
स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान अभियान और सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित; पिंजौर में आयोजित समारोह में मिला पुरस्कार
- राकेश जम्बाल ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, विकास और कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री नड्डा के आंकड़ों का जवाब न देने का आरोप, कांग्रेस पर मुद्दों से भटकाने और चुनाव से पहले हार स्वीकार करने की बात; प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता।
- बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 685 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
बलोह के पास मलयावर लिंक रोड पर एसटीएफ की नाकाबंदी के दौरान कार से बरामद हुई चरस, कुल्लू निवासी तीन युवक गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज।
- वेलस्पन के संस्थापक बी.के. गोयनका आईआईटी मंडी के 14वें दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
आईआईटी मंडी में 20 जून को होगा दीक्षांत समारोह, 643 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि; आईआईटी मद्रास और आईआईटी दिल्ली के निदेशक रहेंगे विशिष्ट अतिथि।
- हिमाचल सरकार ने ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि’ योजना में बड़ा बदलाव, अब 21 से 59 वर्ष की महिलाएं ही पात्र
18 से 20 वर्ष की युवतियों को योजना से बाहर किया गया, आय सीमा 2 लाख रुपये तय; बीपीएल और जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता देने का फैसला।
- कसोल–मनाली में रेव पार्टियों और ड्रग्स मामले पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, डीएलएसए से 10 दिन में रिपोर्ट तलब
कुल्लू की कसोल, जीभी और मनाली में रेव पार्टियों व ड्रग्स की उपलब्धता पर अदालत ने स्वतः संज्ञान लिया; डीसी और एसपी से हलफनामा, 18 जून को अगली सुनवाई।
- बिलासपुर नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, जमना देवी बनीं अध्यक्ष और नरेंद्र पंडित उपाध्यक्ष
11 सदस्यीय नगर परिषद में भाजपा समर्थित 9 पार्षदों की जीत के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, शहर के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता।
- बनौड़े महादेव में माथा टेकने के बाद आंख की रोशनी लौटने का दावा, श्रद्धालु ने बताया शिव कृपा का चमत्कार
होशियारपुर निवासी लवली का दावा- ब्रेन हेमरेज के बाद प्रभावित हुई आंख से फिर दिखने लगा; परिवार ने बनौड़े महादेव पहुंचकर अदा किया आभार
- हिमाचल में 305 अंग्रेजी शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी, पांच दिन में देना होगा ज्वाइनिंग
सीबीएसई संबद्ध उत्कृष्ट विद्यालयों में पांच वर्ष के लिए होगी तैनाती, शिक्षकों को मिलेगा 30 हजार रुपये मासिक मानदेय।
- शिमला में सतलुज नदी में गिरी कार, वाहन और सवारों का अब तक नहीं लगा सुराग
लुहरी-आनी मार्ग पर नौरी के पास हादसा, प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चट्टान से टकराने के बाद सीधे सतलुज में समाया वाहन; पुलिस ने शुरू की जांच।
- शिमला में दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, मांगों को लेकर चक्का जाम
क्लास-4 पदों पर विशेष भर्ती, दिव्यांग पेंशन बढ़ाने और सहारा पेंशन बहाल करने की मांग; प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई धक्का-मुक्की।
- हिमाचल में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत, 15 जुलाई तक घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी
डिजिटल माध्यम से होगी मकान सूचीकरण और मकानों की गणना, नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर प्रगणकों की पहचान सत्यापित कर सकेंगे।
- 'किराये के कमरे में पिटाई के बाद 26 KM दूर नाले में फेंका', चंबा में युवक की बेरहमी से हत्या; पुलिस ने 3 अरेस्ट किए
26 वर्षीय हरविंदर सिंह की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कार से मिले खून के निशान; पुलिस चार दिन के रिमांड पर कर रही पूछताछ।
- प्रतिबंधित मनाली माल रोड पर पहुंची पर्यटकों की कार, वायरल वीडियो के बाद 20 हजार का चालान
चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी रात में प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसी, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत की कार्रवाई।
- नशे के खिलाफ सरकार के प्रयास सराहनीय, अब बुलाई जाए सर्वदलीय और सामाजिक संगठनों की बैठक : शांता कुमार
शांता कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ हिमाचल सरकार की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे समाज, धार्मिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी चुनावी उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य करने का भी सुझाव दिया।
- जिंदा व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित कर बंद की सहारा योजना की पेंशन, जयराम ठाकुर के सामने फूटा परिवार का दर्द
नौ वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे सुरेश कुमार को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर सहारा योजना का लाभ रोक दिया गया। पीड़ित परिवार ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से गुहार लगाई, जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
- बद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध खनन पर शिकंजा, चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ और गुम मोबाइल बरामद
चार टिप्पर और पोकलेन मशीन जब्त, 36.14 ग्राम चिट्टा व ₹49,500 ड्रग मनी बरामद; CEIR पोर्टल से ₹20 हजार का मोबाइल मालिक को लौटाया
- 39 घंटे में शिमला पुलिस ने सुलझाया मनीषा मित्तल हत्याकांड, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार
रोहतक से दबोचे गए आरोपी, हत्या में इस्तेमाल दो पिस्तौल बरामद; फर्जी हिमाचली नंबर प्लेट लगाकर पहुंचे थे शिमला, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
- धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम बना हिमाचली संस्कृति का वैश्विक मंच
लेजर शो, ड्रोन और लाइट एंड साउंड के माध्यम से दुनिया तक पहुंच रही देवभूमि की पहचान, पर्यटन को भी मिल रही नई उड़ान
- नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.18 ग्राम चिट्टा के साथ अमृतसर का आरोपी गिरफ्तार
सीआईए नूरपुर की टीम ने गुप्त सूचना पर कंडवाल क्षेत्र में दबिश देकर नशा तस्करी के एक संदिग्ध सप्लायर को दबोचा।
- एचआरटीसी कर्मचारियों की चेतावनी: 24 जून तक मांगें पूरी करें, नहीं तो 25 जून से थम जाएंगे बसों के पहिए
सुंदरनगर में गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारी संगठनों ने सरकार और प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम, लंबित भुगतान और अन्य मांगों को लेकर जताई नाराजगी।
- मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा, 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार: जयराम ठाकुर
मंडी में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में बोले नेता प्रतिपक्ष; कहा—डबल इंजन सरकार बनने पर प्रदेश का विकास दोगुनी गति से होगा।
- 12 वर्षों में भारत बना वैश्विक शक्ति, 2047 तक विकसित राष्ट्र का लक्ष्य होगा पूरा: दुष्यंत कुमार गौतम
मंडी में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, हिमाचल सरकार पर भी साधा निशाना।
- मंडी में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम
शहीद स्मारक और इंदिरा मार्केट क्षेत्र में चलाए गए अभियान में जनभागीदारी पर दिया जोर, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का किया आह्वान।
- जिला परिषद कर्मचारियों ने मंत्री से की मुलाकात, लंबित वेतन जारी होने पर जताया आभार
मंडी में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उठाई मर्जर की मांग, मंत्री ने दिया विचार का आश्वासन।
- ऊना में पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों ने ली शपथ, उपमुख्यमंत्री ने दिया विकास का मंत्र
मुकेश अग्निहोत्री बोले—गांव समृद्ध होंगे तो हिमाचल भी समृद्ध होगा; नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान।
- क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1.2 करोड़ फ्रीज; तीन लॉकर सील
हिमाचल-पंजाब में 2300 करोड़ के क्रिप्टो फ्रॉड मामले में ईडी ने 8 ठिकानों पर छापे मारे, बेनामी संपत्तियों और डिजिटल सबूतों की जांच तेज।
- फतेहपुर बीडीसी चुनाव से पहले सियासी बवाल, महिला सदस्य ने लगाया दबाव व धमकी का आरोप
कांगड़ा के फतेहपुर में बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव से पहले नवनिर्वाचित सदस्य अनुबाला ने मतदान को प्रभावित करने और धमकाने के आरोप लगाए, पुलिस ने मामला दर्ज किया।
- गारंटी फॉर रोजगार योजना से हिमाचल पर 800 करोड़ का अतिरिक्त बोझ, वित्तीय स्थिति पर असर की आशंका
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा—मनरेगा के नए स्वरूप से बढ़ेगा वित्तीय दबाव; पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए 3760 करोड़ का प्रावधान।
- स्कूटी का चालान काटने पर पुलिसकर्मी से मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार
सिरमौर के रामपुरघाट में बिना हेलमेट और लाइसेंस स्कूटी चला रहे नाबालिग का चालान करने पर हुआ विवाद, पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप।
- संजौली स्कूल संचालिका हत्याकांड: सिर में मारी गईं तीन गोलियां, 24 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं
सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या की जांच तेज, एसआईटी गठित; संपत्ति विवाद समेत कई पहलुओं पर जांच जारी।
- नगर निकाय चुनावों से पहले हिमाचल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, विधायकों के मतदान अधिकार बहाल
हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक; अब नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में वोट डाल सकेंगे विधायक।
- हिमाचल के चार नगर निगमों में 29 जून को होगा मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव
धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगमों की पहली बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद लेंगे शपथ, इसके बाद चुने जाएंगे नए मेयर और डिप्टी मेयर।
- हिमाचल की 3,758 पंचायतों में आज संभालेंगे जिम्मेदारी, प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ
शपथ ग्रहण के साथ पंचायतों में शुरू होगा विकास कार्यों का नया दौर, 27 जून को होगी नवगठित पंचायतों की पहली बैठक।
- मृतकों के पेंशन खातों से 9.02 लाख रुपये के गबन का आरोप, शाखा डाकपाल पर सीबीआई की एफआईआर
कांगड़ा जिले के मंड मंजवां शाखा डाकघर का मामला; 19 मृत लाभार्थियों के खातों से फर्जी दस्तावेजों के जरिए निकाली गई सरकारी राशि, सीबीआई ने शुरू की जांच।
- 20 जून तक हिमाचल में खराब रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और अंधड़ का यलो अलर्ट
5 से 18 जून के बीच चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना; 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं।
- चुराह में चालक की हत्या कर नाले में फेंका शव, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम
कल्हेल नाले से बरामद हुआ युवक का शव, पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज; पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच में जुटी
- मनसिम्बल के कैफे में देर रात हंगामा, कथित फायरिंग से फैली दहशत; पुलिस ने पिस्टल बरामद कर शुरू की जांच
पनीर में अधिक नमक की शिकायत से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई के बाद कथित फायरिंग; लाइसेंस अवधि समाप्त पिस्टल बरामद, सीसीटीवी फुटेज हटाने के आरोपों की भी जांच
- आईएमए देहरादून से पास आउट होकर हिमाचल के आठ युवा बने सैन्य अधिकारी, प्रदेश का बढ़ाया मान
सेना और वायुसेना में अधिकारी बनकर युवाओं ने देश सेवा की शपथ ली, प्रदेशभर में खुशी और गर्व का माहौल
- शादी के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा: पांच महीनों में तीन शादियां कर फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
हमीरपुर, बिलासपुर और अन्य क्षेत्रों के युवकों को बनाया निशाना, फर्जी शादी रैकेट के तार कई जिलों से जुड़ने की आशंका
- जानकी दास हत्याकांड: वारदात के बाद नए कपड़े खरीदकर भागे शूटर, CCTV में कैद हुई हर गतिविधि
चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं, पंजाब में छापेमारी जारी; गैंगस्टर के नाम से एक और धमकी भरी ऑडियो सामने आई
- हिमाचल के दिहाड़ी कर्मियों, सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, एरियर भुगतान की तैयारी
सरकार ने वेतन एवं मानदेय वृद्धि के आदेशों को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया तेज की, हजारों कर्मचारियों को होगा लाभ
- हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में जल्द भरेंगे ओटीए और रेडियोग्राफर के पद
162 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
- जिला स्तरीय तीन दिवसीय पराशर सरानाहुली मेले का भव्य शुभारंभ, देव शुकदेव के आगमन के साथ शुरू हुईं रस्में
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक तीर्थ स्थान ऋषि पराशर की तपोस्थली में जिला स्तरीय तीन दिवसीय पराशर सरानाहुली मेले का पारंपरिक और हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है।
- सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, पहले ही जताई थी जान की आशंका शिमला, 14 जून 2026:
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली (शनान) क्षेत्र में शनिवार शाम एक खौफनाक वारदात सामने आई है.
- बिलासपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा: गलत आय दिखाकर बनाया EWS सर्टिफिकेट, हासिल की TGT की नौकरी; विजीलैंस की जांच के बाद केस दर्ज
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना में गलत आय विवरण प्रस्तुत कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र प्राप्त करने और उसी के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का एक सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है
- पॉक्सो एक्ट के दोषी को 25 साल और चरस तस्करी के आरोपी को 18 महीने की कठोर जेल
जिला शिमला पुलिस की प्रभावी जांच और अदालत में की गई सुदृढ़ पैरवी के परिणामस्वरूप न्याय विभाग को बड़ी सफलता मिली है।
- परवाणू पुलिस की बड़ी कामयाबी: 7 साल से फरार चल रहा भगोड़ा आरोपी गुरविंदर सिंह पंजाब के संगरूर से गिरफ्तार
जिला पुलिस सोलन के तहत गठित पी.ओ. सैल (Proclaimed Offender Cell) की टीम ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।
- हिमाचल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिना पदनाम के नियुक्त होंगे शिक्षक, नहीं पढ़ाएंगे नियमित सिलेबस
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में अस्थायी या नीतिगत आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति का एक नया और अनूठा मामला सामने आया है।
- अटल टनल के अंदर आपस में टकराईं कई गाड़ियां: चंडीगढ़ नंबर के ट्रैवलर की लापरवाही से हुआ हादसा, दिल्ली के 4 पर्यटक घायल
हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच अटल टनल रोहतांग के अंदर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है।
- करसोग में 500 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 24 वर्षीय युवक की मौत
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ पोखी-कटाड़ा सड़क पर शनिवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
- मनाली में बड़ा हादसा: सोलंगनाला के पास 60 फीट गहरी खाई में गिरी यूपी नंबर की स्कॉर्पियो, 5 पर्यटक घायल
पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला से आगे स्नो गैलरी के समीप शनिवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है।
- ढालपुर में दूध के सैंपल में मिला डिटर्जेंट, मोबाइल वैन में जांच के बाद विक्रेताओं को अंतिम चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है. ढालपुर स्थित भुट्टी चौक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान दूध और पनीर के सैंपल भरे.
- हिमाचल में मौसम का 'येलो अलर्ट': भारी बारिश से लुढ़का पारा
हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के कारण लगातार खराब मौसम का दौर जारी है. राजधानी शिमला, पर्यटन नगरी धर्मशाला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है.
- कांगड़ा-गगल हाईवे पर जाम: धर्मशाला मैच के चलते चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, 3 किलोमीटर के सफर में लगा डेढ़ घंटा; रेंगते रहे वाहन
पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह से घुटनों पर आ गई. मलां से नगरोटा बगवां, कछियारी से मटौर और कांगड़ा शहर सहित गगल की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा.
- हिमाचल में प्री-मानसून की दस्तक के बीच मनाली हाईवे पर महाजाम: पंडोह से थलौट तक 10 KM रेंग रहे वाहन
हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है. शुक्रवार से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बाद मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने के लिए भारी संख्या में पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है.
- शिमला में सुक्खू सरकार पर बरसे जेपी नड्डा: बोले- 'कट मनी और कमीशन' में जुटी है कांग्रेस, व्हाट्सएप से चल रही प्रदेश की ट्रेजरी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है