मंडी में रविवार को आयोजित स्वच्छता अभियान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने भाग लिया। शहीद स्मारक और इंदिरा मार्केट क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के दौरान उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण सामाजिक अभियान बताया और नागरिकों से अपने आसपास के वातावरण को
साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और समाज को साफ एवं स्वस्थ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।