12 वर्षों में भारत बना वैश्विक शक्ति, 2047 तक विकसित राष्ट्र का लक्ष्य होगा पूरा: दुष्यंत कुमार गौतम

Published:

मंडी में आयोजित "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क, आधारभूत ढांचा, गरीब कल्याण, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज भारत तकनीक, नवाचार और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है तथा एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर चुका है।

दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जी-20 की सफल अध्यक्षता की, चंद्रमा तक पहुंचने में सफलता हासिल की और "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट" जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और पारदर्शी शासन के बल पर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार प्रदेश को सहयोग दे रही है, लेकिन राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने में विफल रही है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में विकास तेजी से हो रहा है, जबकि हिमाचल में विकास की रफ्तार धीमी पड़ी है। उन्होंने कहा कि हालिया नगर निगम चुनाव परिणामों ने भी प्रदेश सरकार के प्रति जनता की नाराजगी को उजागर किया है।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, पूर्ण चंद ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें