अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2026 की तारीख तय, रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक होगा आयोजन; 4 सांस्कृतिक संध्याएं रहेंगी खास
सार
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में होगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर निर्णय लिए गए। चार सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, पारंपरिक बाजार, लेजर शो, खेल प्रतियोगिताएं और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
प्रकाशित: ()5 मिनट922 शब्द

