मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा, 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार: जयराम ठाकुर

Published:

मंडी में आयोजित "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, कूटनीतिक प्रभाव और आर्थिक शक्ति में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने देश को विकास की नई दिशा दी है, जबकि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और युवाओं के लिए चलाई गई योजनाओं का व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व "राष्ट्र प्रथम" की भावना का प्रतीक है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने कई ऐतिहासिक फैसले और बड़े बदलाव देखे हैं, जो मजबूत और निर्णायक नेतृत्व के कारण संभव हो सके। उन्होंने कांग्रेस के 2004 से 2014 तक के कार्यकाल को भ्रष्टाचार और नीतिगत कमजोरी का दौर बताते हुए कहा कि जनता ने बदलाव के लिए नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया और लगातार तीसरी बार उन्हें देश

की बागडोर सौंपी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

हिमाचल प्रदेश की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हालिया पंचायत चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव हैं।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार बनने पर विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने कुशासन, अंतर्विरोधों और गलत नीतियों से प्रदेश के विकास को पीछे धकेल दिया है।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें