क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1.2 करोड़ फ्रीज; तीन लॉकर सील

क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1.2 करोड़ फ्रीज; तीन लॉकर सील
क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1.2 करोड़ फ्रीज; तीन लॉकर सील

Published:

मंडी में सामने आए बड़े क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपितों पर शिकंजा कस दिया है। ईडी की टीम ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आठ अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें तीन लॉकर सील किए गए तथा लगभग 1.2 करोड़ रुपये की बैंक राशि और एफडी को फ्रीज कर दिया गया।

तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, निवेशकों का डेटाबेस, कमीशन से जुड़ा रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस भी बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने कोरवियो, वोसक्रा, डीजीटी, हाइपनेक्स्ट और ए-ग्लोबल जैसे फर्जी क्रिप्टो प्लेटफार्म बनाकर करीब एक लाख निवेशकों से लगभग 2300 करोड़ रुपये की ठगी की।

इन प्लेटफार्मों पर क्रिप्टो टोकन की कीमतें मनमाने ढंग से बढ़ाई-घटाई जाती थीं और पुराने निवेशकों को नए निवेशकों के पैसे से रिटर्न देकर सिस्टम को भरोसेमंद दिखाया जाता था। जांच एजेंसियों के अनुसार, जब किसी प्लेटफार्म पर शक बढ़ता तो उसे बंद कर नया नाम देकर फिर से ठगी शुरू कर दी जाती थी।

इस घोटाले का मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा बताया जा रहा है, जो मामले के उजागर होने के बाद वर्ष 2023 में अपने परिवार सहित दुबई भाग गया था। आरोपितों ने अपराध से अर्जित धन को शेल कंपनियों, नामी बिल्डर्स और रिश्तेदारों के खातों के जरिए छिपाने का प्रयास किया।

साथ ही नए निवेशकों को जोड़ने के लिए कमीशन एजेंटों को भारी रकम दी गई और विदेश यात्राओं व बड़े प्रमोशनल इवेंट्स का भी इस्तेमाल किया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि कोर्ट और प्रशासन के फ्रीज आदेशों की अनदेखी कर कुछ आरोपितों ने जीरकपुर (पंजाब) में 15 प्लॉट बेच दिए। इस मामले में हिमाचल और पंजाब पुलिस की कई एफआईआर के आधार पर ईडी आगे की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें