स्कूटी का चालान काटने पर पुलिसकर्मी से मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार

स्कूटी का चालान काटने पर पुलिसकर्मी से मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार
स्कूटी का चालान काटने पर पुलिसकर्मी से मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार

Published:

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटने से नाराज एक परिवार ने पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट कर दी। मामला पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुरघाट का है, जहां यातायात जांच के दौरान बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे एक नाबालिग को पुलिस ने रोका।

जांच में उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उसका चालान कर दिया। चालान होने पर स्कूटी सवार और उसके साथ मौजूद महिला पुलिसकर्मी से बहस करने लगे।

पुलिस थाना पुरुवाला में मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, 13 जून की शाम रामपुरघाट चौक पर यातायात जांच के दौरान स्कूटी नंबर HP-17H-1248 को रोका गया।

स्कूटी नाबालिग मोहित चला रहा था, जबकि पीछे सविता पत्नी सचिन बैठी थी। चालान किए जाने के बाद स्कूटी सवार ने फोन कर अपने परिजन को बुलाया। कुछ ही देर में सचिन कार से मौके पर पहुंचा और पुलिसकर्मी से उलझ गया।

आरोप है कि सचिन, सविता और नाबालिग मोहित ने मिलकर मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के साथ धक्का-मुक्की की। वहीं सचिन और मोहित ने उनका गला पकड़ लिया, जबकि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। वहीं सविता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार स्कूटी चला रहा युवक नाबालिग है, इसलिए उसके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें