संजौली स्कूल संचालिका हत्याकांड: सिर में मारी गईं तीन गोलियां, 24 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं

Published:

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मनीषा मित्तल को सिर में तीन गोलियां लगी थीं। इनमें से दो गोलियां सिर के आरपार निकल गईं, जबकि एक गोली पोस्टमार्टम के दौरान उनके सिर से बरामद की गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल भी जब्त किए हैं।

सनसनीखेज हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस को हमलावरों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे मनीषा मित्तल अपनी बेटी के लिए नूडल्स खरीदने स्कूल परिसर से बाहर निकली थीं। बताया जा रहा है कि वह घर से बाहर जाते समय हमेशा की तरह बेटी के कमरे को बाहर से लॉक कर गई थीं।

दुकान से सामान खरीदकर जब वह स्कूल के गेट नंबर-1 के पास पहुंचीं, तभी दो नकाबपोश हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ीं और हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

घटना के समय स्कूल परिसर के मुख्य गेट के दूसरी ओर एक सुरक्षा कर्मी भी मौजूद था, जो गेट खोलने के लिए आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को आशंका है कि हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी और हमलावरों ने पहले से रेकी कर मनीषा की गतिविधियों तथा घर से बाहर निकलने के समय की जानकारी जुटाई थी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस संपत्ति विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रविवार को भी पुलिस टीम स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद रही तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है।

हरियाणा पहुंची पुलिस, भाई से पूछताछ

मामले की जांच के सिलसिले में शिमला पुलिस की एक टीम हरियाणा भी पहुंची है। पुलिस ने मनीषा मित्तल के भाई हेमांक मित्तल को पूछताछ के लिए बुलाया है और उनसे विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली जा रही है।

गौरतलब है कि मनीषा मित्तल के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें उन्होंने अपने भाई के साथ संपत्ति विवाद होने की बात कही थी। इसी कारण पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच के दायरे में रख रही है। वहीं पुलिस ने मनीषा के पति के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस घटना के बाद शिमला जैसे शांत शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार से हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी और मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें