हिमाचल की 3,758 पंचायतों में आज संभालेंगे जिम्मेदारी, प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ

हिमाचल की 3,758 पंचायतों में आज संभालेंगे जिम्मेदारी, प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ
हिमाचल की 3,758 पंचायतों में आज संभालेंगे जिम्मेदारी, प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ

Published:

हिमाचल प्रदेश की 3,758 ग्राम पंचायतों में हाल ही में निर्वाचित प्रधान और उपप्रधान सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के बाद पंचायतों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रशासनिक और विकासात्मक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ 29 अप्रैल से लागू आचार संहिता और इससे पहले पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण कई विकास कार्य प्रभावित हुए थे।

पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो गया था, जिसके बाद पंचायतों का संचालन प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा था। अब नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के कार्यभार संभालने से लंबित विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के तहत मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया गया है।

इन जिलों में ये नेता दिलाएंगे शपथ

176 प्रधान और 286 उपप्रधान निर्विरोध चुने गए

प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान 176 प्रधान और 286 उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नवगठित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की पहली बैठक 27 जून को आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में विकास कार्यों, पंचायत प्रशासन और स्थानीय जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

विशेष परिस्थितियों के कारण लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र की कुछ पंचायतों की पहली बैठक 18 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश में ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन की नई पारी शुरू होने जा रही है, जिससे गांवों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें