20 जून तक हिमाचल में खराब रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और अंधड़ का यलो अलर्ट

20 जून तक हिमाचल में खराब रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और अंधड़ का यलो अलर्ट
20 जून तक हिमाचल में खराब रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और अंधड़ का यलो अलर्ट

Published:

हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं और मौसम विभाग ने 20 जून तक प्रदेशभर में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 15 से 18 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश तथा 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 14 से 20 जून तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

रविवार को न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं देखा गया, हालांकि कई क्षेत्रों में यह सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई और अधिकांश स्थानों पर यह सामान्य से 3 से 16 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है।

विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और गरज-चमक से होने वाले संभावित नुकसान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। कमजोर होर्डिंग्स और छतों को नुकसान पहुंच सकता है, जबकि बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 28.0 मिलीमीटर बारिश कांगड़ा जिले के धर्मशाला में दर्ज की गई। इसके अलावा घमूर में 27.0 मिमी, भरमौर में 16.5 मिमी, गुलेर में 16.2 मिमी, नगरोटा सूरियां में 12.2 मिमी, भरवाईं में 12.0 मिमी, ऊना में 10.6 मिमी, कांगड़ा एयरो में 9.0 मिमी और शिमला एयरो में 5.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस):
ऊना – 37.0
मंडी – 34.2
सुंदरनगर – 33.1
कांगड़ा – 32.2
भुंतर – 32.2
शिमला – 25.6
मनाली – 25.2
कल्पा – 21.8
केलांग – 18.8

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें